
भारतीय टेलीविजन के इतिहास में रामानंद सागर का फेमस धार्मिक शो 'रामायण' की लोकप्रियता इतने सालों में कम नहीं हुई। 80 के दशक में आए इस धारावाहिक की पॉपुलैरिटी उस दौर में ऐसी थी कि इस शो को देखने के लिए मानों पूर शहर थम जाता था।

2/7लेकिन, क्या आप जानते हैं एक ऐसी सीरीज है, जिसे IMDb पर 'रामायण' से भी ज्यादा रेटिंग मिली है। यकीन नहीं हो रहा है, तो चलिए हम आपको बताते हैं उस सीरीज के बारे में...

3/7हम जिस सीरीज की बात कर रहे हैं, वो है 'स्कैम 1992'। ये सीरीज एक समय पर स्टॉक मार्केट के बिग बी के नाम से मशहूर हर्षद मेहता पर बनी है। हर्षद ने पूरे स्टॉक मार्केट को हिला दिया था। साल 1992 में जब हर्षद के इस स्कैम का खुलासा हुआ तो इसने हर कोई हैरान कर दिया था। ये उस दौर का सबसे बड़ा स्कैम था।

4/7'स्कैम 1992' सोनी लिव पर 9 अक्टूबर, 2020 को रिलीज हुई थी। इसी सीरीज के निर्देशन की जिम्मेदारी हंसल मेहता और सह-निर्देशक जय मेहता ने संभाली थी। सीरीज में लीड रोल में प्रतीक गांधी, श्रेया धनवंतरी लीड रोल में हैं। इसके अलावा हेमंत खेर, अंजलि बारोट, निखिल द्विवेदी और सतीश कौशिक अहम किरदार में थे।

5/7बता दें कि 'स्कैम 1992' दर्शकों को बेहद पसंद आई। इस सीरीज को आईएमडीबी पर 9.2 की रेटिंग मिली है, जो इसे भारत की सबसे हाई रेटेड वेब सीरीज बनाती है। 'स्कैम 1992' को 2 सीजन और 10 एपिसोड हैं। इसका हर एपिसोड लगभग 60 से 70 मिनट का है।

6/7अभी तक 'स्कैम 1992' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीज है। यही नहीं, इस सीरीज ने फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड्स में भी इसे 11 पुरस्कार जीते। ये सीरीज सोनी लिव पर हिंदी भाषा में मौजूद है।

7/7'स्कैम 1992' को आईएमडीबी पर 'रामायण' से ज्यादा रेटिंग मिली है। जी हां, 'रामायण' को जहां IMDb पर जहां 9.0 रेटिंग मिली है तो वहीं इस सीरीज की रेटिंग 9.2 है।
