Hindi Newsफोटोमनोरंजनसोनी लिव पर ट्रेंड कर रहीं ये सीरीज और फिल्में, लिस्ट में 9.2 आईएमडीबी रेटिंग वाला शो

सोनी लिव पर ट्रेंड कर रहीं ये सीरीज और फिल्में, लिस्ट में 9.2 आईएमडीबी रेटिंग वाला शो

Sony Liv Top 10: आज हम आपको सोनी लिव पर टॉप 10 में ट्रेंड हो रही फिल्मों और सीरीज के नाम आपको बता रहे हैं। इस लिस्ट में कौन बनेगा करोड़पति शामिल है। लिस्ट में एक ब्लॉकबस्टर फिल्म का नाम भी शामिल हैं। 

Harshita PandeyNov 06, 2025 01:10 pm IST
1/11

सोनी लिव पर ट्रेंड कर रहीं ये सीरीज और फिल्में

सोनी लिव पर ट्रेंड हो रहीं टॉप 10 फिल्मों और सीरीज के नाम हम आपको बता रहे हैं। इस लिस्ट में तीन रियलिटी शोज के नाम भी शामिल हैं। लिस्ट में एक ब्लॉकबस्टर फिल्म का नाम भी है। यहां चेक करें पूरी लिस्ट।

2/11

कौन बनेगा करोड़पति

लिस्ट में पहले नंबर पर अमिताभ बच्चन का क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति का 17वां सीजन है। हाल ही में अमिताभ बच्चन के सामने हॉटसीट पर दिलजीत दोसांझ क्विज शो खेलते नजर आए थे। इस शो की आईएमडीबी रेटिंग 8.1 है।

3/11

महारानी

लिस्ट में दूसरे नंबर पर हुमा कुरैशी की वेब सीरीज महारानी है। सीरीज के अबतक तीन सीजन आ चुके हैं। जल्द ही सीरीज का सीजन 4 आएगा। इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 7.9 है।

4/11

ब्रह्मयुगम्

लिस्ट में तीसरे नंबर पर मलयालम भाषा की फिल्म ब्रह्मयुगम् है। यह फिल्म हिंदी, मलयालम, तमिल, तेलुगू और कन्नड़ भाषा में सोनी लिव पर मौजूद है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.7 है।

5/11

इंडियन आइडल

लिस्ट में चौथे नंबर पर सिंगिग रियलिटी शो इंडियन आइडल का 18वां सीजन है। इस रियलिटी शो की आईएमडीबी रेटिंग 5.1 है।

6/11

मिराज

लिस्ट में 5वें नंबर पर मलयालम भाषा की क्राइम थ्रिलर फिल्म मिराज है। इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.1 है।

7/11

इंडियाज गॉट टैलेंट

लिस्ट में छठे नंबर पर इंडियाज गॉट टैलेंट का सीजन 11 है। इस रियलिटी शो की आईएमडीबी रेटिंग 5.3 है।

8/11

भूतकालम

लिस्ट में 7वें नंबर पर मलयालम भाषा की साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म भूतकालम है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.4 है।

9/11

बाहुबली द बिगनिंग

लिस्ट में 8वें नंबर पर प्रभास की फिल्म बाहुबली द बिगनिंग है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 8 है।

10/11

पानी

लिस्ट में 9वें नंबर पर मलयालम भाषा की फिल्म पानी है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.9 है।

11/11

स्कैम 1992 हर्षद मेहता स्टोरी

लिस्ट में 10वें नंबर पर स्कैल 1992 है। सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 9.2 है।