
सोनम वांगचुक को पिछले 21 दिनों से जंतर मंतर पर भूख हड़ताल कर रहे हैं, उन्हें लेकर आज सुबह एक खबर आई। खबर थी कि सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस जंतर मंतर से सफदरजंग अस्पताल ले गई। दिल्ली पुलिस का कहना है कि उन्होंने कोर्ट के आदेशों का पालान किया। लेकिन सोनम को जिस तरह से वहां से ले जाया गया, उसपर आम जनता से लेकर सेलेब्स तक सवाल उठा रहे हैं।

2/7सोनम वांगचुक को जिस तरह ले जाया गया, उसे लेकर सोनाक्षी सिन्हा ने सीधे तौर पर तो कुछ नहीं बोला, लेकिन उन्होंने एक पोस्ट री-शेयर किया है अपनी इंस्टा स्टोरी। इस पोस्ट में बताया गया कि महात्मा गांधी का सबसे लंबा फास्ट 21 दिनों का था। आज की सुबह सोनम वांगचुक को उनकी प्रोटेस्ट साइट से जबरदस्ती उठा लिया गया।

3/7मैं इस देश के छात्रों के साथ खड़ी हूं। मैं शांतिपूर्ण तरीके से किए गए आंदोलन का समर्थन करती हूं। मैं जवाबदेही, ट्रांसपेरेंसी और रिफॉर्म्स की डिमांड्स का समर्थन करती हूं। मैं सोनम वांगचुक, नेहा, अमीन और मनीष के साथ खड़ी हूं।

4/7उन्होंने सोनम वांगचुक को जिस तरह लेकर जाया जा रहा है उसका एक वीडियो शेयर किया है। एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए प्रकाश राज ने लिखा- पर्दे के पीछे क्या है। छप्पन इंच का डरा हुआ नंगापन।

5/7विशाल ने वीडियो शेयर करते हुए कहा कि देखी है आपने कभी ऐसी कायरता। सोनम जी को जबरदस्ती उठाकर ले गए हैं। इस देश का ये लोग जो कर रहे हैं, उससे सच में मेरा दिल टूट गया है। बहुत दिल दुखता है ये सब देखकर। देशवालों कब जागोगे। अगर अब नहीं जागे, तो कब जागोगे. मुझे नहीं पता कि क्या बोलना चाहिए. क्या सोचना चाहिए। मैं सोच रहा हैं कि काश उनकी मदद के लिए मैं वहां होता. भेजा फट रहा है मेरा गुस्से से।

6/7स्वरा भास्कर ने अपने इंस्टा पर उस घटना का वीडियो शेयर किया है जब दिल्ली पुलिस उन्हें जंतर मंतर से ले जाती है। वहीं, एक दूसरा पोस्ट जो स्वरा ने शेयर किया उसपर लिखा है- ये लोग ब्रिटिशर्स से भी गंदा व्यवहार कर रहे हैं। एक पोस्ट जो स्वरा ने शेयर किया उसपर लिखा- वो डरते हैं...किस चीज से डरते हैं वे? तमाम धन-दौलत, गोला बारूद पुलिस फोर्स के बावजूद वो डरते हैं कि एक दिन निहत्थे और गरीब लोग उससे डरना बंद कर देंगे।

7/7ऋतिक रोशन ने आज हुई घटना को लेकर तो कुछ नहीं कहा, लेकिन शुक्रवार को ऋतिक ने अपने इंस्टा पर सोनम वांगचुक के सपोर्ट में पोस्ट किया था। लीसा रे की एक पोस्ट को री-पोस्ट करते हुए ऋतिक ने लिखा- जब मैंने अपनी फिल्म के लिए टीचर बना था तब मैंने स्टूडेंट्स के ट्रॉमा का समझा था। ऋतिक ने कहा कि ये कितना असली सुनाई पड़ रहा है।
