
सोहेल खान और सीमा सजदेह करीब चार साल पहले अलग हो चुके हैं। दोनों ने अपने रिश्ते को खत्म करते हुए तलाक ले लिया था। लेकिन आज भी दोनों मिलकर अपने बच्चों की परवरिश कर रहे हैं। सीमा आज भी खान परिवार को अपना परिवार मानती हैं और उनके रिश्ते पहले जितने ही अच्छे हैं।

2/7सीमा और सोहेल को कई मौकों पर भी साथ देखा गया है। लेकिन हाल में सामने आई इनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। अब सीमा ने इस तस्वीर और अपने सोहेल के तलाक के बाद वाले रिश्ते के बारे में बात की है।

3/7सीमा हाल में पुणे में हुई एक शादी में शामिल हुई थीं। इस दौरान उनके साथ एक्स हस्बैंड सोहेल खान, अरबाज खान और उनकी दोस्त नीलम नजर आई थीं। इस शादी से सीमा-सोहेल की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।

4/7अब सीमा ने अपने और सोहेल के रिश्ते के बारे में बात की। उन्होंने फिल्मीबीट से बात करते हुए कहा कि मैं और सोहेल अपने दोनों बेटो की को-पेरेंटिंग कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि मुझे समझ नहीं था जब वो मुझे और सोहेल को साथ देखते हैं। मैं उनके साथ शादीशुदा थी। हमारे दो बच्चे हैं और वो उनके पिता। हम हमेशा एक परिवार ही रहने वाले हैं, ये मेरी लाइफ की सच्चाई है, लोग इस बात को समझ पाते हैं?

5/7लोग बस सोचते हैं कि जब आप तलक लेते हैं तो आप दुश्मन बन जाते हैं। कोई भी तलाक आसान नहीं होता है। हर कोई जिंदगी के उन पांच पढ़ावों से गुजरता है। गुस्सा एक हिस्सा है इसका। लेकिन अंत में सब ठीक हो जाता है। सीमा ने आगे कहा कि हमारे दो बच्चे हैं, और हमें पसंद हो या नहीं लेकिन हम हमेशा एक परिवार ही रहेंगे। तो मुझे बहुत अटपटा लगता है जब लोग कहते हैं ये लोग साथ हैं, एक दूसरे के साथ अच्छे से बर्ताव कर रहे हैं। मुझे क्या करना चाहिए? चाकू लेकर उसे घोंप देना चाहिए?

6/7सोहले और मैं एक दूसरे के साथ एकदम ठीक हैं। हम बच्चों को साथ में अच्छे से पाल रहे हैं। उस परिवार में मेरी शादी को 20 साल से ज्यादा का समय हो गया है। वो मेरी फैमिली ही रहेगी।आप ये रिलेशनशिप नहीं काट सकते। तो मुझे बहुत अजीब लगता है जब लोग ऐसी बात करते हैं।

7/7बता दें, सोहेल और सीमा ने साल 1998 में परिवार वालों की मर्जी के बिना शादी की थी। इस शादी से दोनों के दो बच्चे हुए इनके नाम हैं निर्वाण और योहान। 24 साल की शादी के बाद दोनों ने 2022 में तलाक ले लिया।
