सोनम वांगचुक की चिंता, CJP से दूरी; जंतर मंतर प्रोटेस्ट पर क्या बोलीं श्वेता तिवारी?

सोनम वांगचुक और सीजेपी के प्रोटेस्ट पर अब टीवी एक्ट्रेस ने अपनी राय सामने रखी है। श्वेता ने सोनम वांगचुक के लिए चिंता व्यक्त की है। वहीं, सीजेपी के प्रोटेस्ट के खिलाफ बोली हैं। 

Harshita PandeyJul 16, 2026 09:30 pm IST
1/7

श्वेता तिवारी और सोनम वांगचुक

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का आज 19वां दिन है। एक के बाद एक अब टीवी और फिल्म इंडस्ट्री से अवाजे उठ रही हैं। अब इस लिस्ट में एक्ट्रेस श्वेता तिवारी का नाम भी शामिल हो गया है।

2/7

सोनम का समर्थन और सीजेपी से दूरी

श्वेता तिवारी ने सोनम वांगचुक के लिए चिंता व्यक्त की है। वहीं, सीजेपी से अपनी दूरी बनाई है। उन्होंने साफ किया है कि वो सीजेपी को सपोर्ट नहीं करती हैं।

3/7

सरकार को सुननी चाहिए उनकी बात

श्वेता ने अपनी स्टोरी में लिखा- सोनम वांगचुक एक असली वजह के लिए लड़ रहे हैं...वो है शिक्षा। उस कारण को अटेंशन मिलनी चाहिए और सरकार को उनके मुद्दों को गंभीरता से सुनना चाहिए।

4/7

सीजेपी कर रही वांगचुक का इस्तेमाल?

श्वेता ने आगे लिखा- लेकिन मैं कहना चाहूंगी कि सीजेपी की तरफ मेरा कोई झुकाव नहीं है। जिस तरह से वो लोग इस चीज को हैंडल कर रहे हैं, मैं उससे सहमति नहीं रखती हूं। मुझे लगता है कि ये लोग अपना एजेंडा आगे बढ़ाने के लिए उनकी (सोनम वांगचुक) स्ट्रगल का इस्तेमाल कर रहे हैं। मैं उस अप्रोच का समर्थन नहीं करती हूं।

5/7

मेरा सपोर्ट सोनम वांगचुक के लिए है

श्वेता ने कहा- मेरा सपोर्ट सोनम वांगचुक के लिए है, और जिसके लिए वो लड़ रहे हैं उसके लिए है। मेरा सपोर्ट ऐसे किसी भी पॉलिटिक्ल समुदाय या ऑर्गेनाइजेशन के लिए नहीं है जो इस चीज का फायदा उठाना चाहते हैं।

6/7

सोनम ने देश और शिक्षा के लिए समर्पित किया जीवन

हमारे पॉलिटिक्ल मतभेद जो भी हों, लेकिन हम ऐसे शख्स को जाने नहीं दे सकते जिसने अपना जीवन देश और शिक्षा के लिए समर्पित कर दिया।

7/7

श्वेता ने बताया किस पर होना चाहिए फोकस

श्वेता ने कहा कि लोगों का फोकस उनके (सोनम वांगचुक) संदेश, उनकी हेल्थ और इस मुद्दे का हर निकालने पर होना चाहिए।

Hindi Newsफोटोमनोरंजनसोनम वांगचुक की चिंता, CJP से दूरी; जंतर मंतर प्रोटेस्ट पर क्या बोलीं श्वेता तिवारी?