शिव ठाकरे की दादी ने फराह खान की झाड़ू से उतारी नजर, पुराने घर में लगी आग तो एक्टर ने बनाया ये नया आशियाना

कई टीवी रियलिटी शो में नजर आ चुके शिव ठाकरे के घर में आ लग गई थी। अब शिव मुंबई के इस नए घर में शिफ्ट हो गए हैं। इस घर में शिव ने अपनी मां और दादी के हैंड प्रिंट्स रखे हैं। इस नए घर को शिव ने खुद सजाया है। 

Usha ShrivasMay 25, 2026 05:36 pm IST
1/7

शिव ठाकरे का घर

फराह खान ने अपने यूट्यूब चैनल के लिए शिव ठाकरे के नए घर पर व्लॉग बनाया है। कुछ समय पहले शिव का पुराना घर पूरी तरह से जल गया था। अब इस घर में रहते हैं शिव। यहां उनका पूरा परिवार भी नजर आया।

2/7

लिविंग रूम

ये शिव के घर का छोटा लेकिन प्यारा सा लिविंग रूम है। घर के इसी हिस्से में टीवी और सोफा सेट है।शिव अक्सर अपने परिवार के साथ इसी जगह क्वालिटी टाइम बिताते हैं।

3/7

दादी और मां के हाथ के प्रिंट

शिव ने अपने घर के इस हिस्से में मां और दादी के हाथ के प्रिंट्स सजा कर रखे हैं। वो हर दिन इस फ्रेम को छू कर अपनी मां-दादी का आशीर्वाद लेते हैं।

4/7

घर का मंदिर

ये शिव ठाकरे के घर का मंदिर है। इस यहां शिव हर सुबह पूजा कर के ही घर से निकलते हैं। इस नए घर में ज्यादा सजावट नहीं है। इसे सिंपल रखा गया है।

5/7

साहिदा अंसारी को फराह की वजह से मिला शो

फराह ने यहां बताया कि जब वो कंटेंट क्रिएटर साहिदा अंसारी के घर गई थी और व्लॉग शूट किया था। उसी वीडियो की वजह उन्हें जी टीवी का एक कुकिंग शो मिल गया है।

6/7

किचन

ये शिव के घर का किचन है। शिव अकेले इस घर में रहते हैं तो सिर्फ दो कमरे के सतह ये छोटी किचन है उनके पास। यहां उनकी मां और दादी ने महाराष्ट्रीयन खाना बनाकर खिलाया था।

7/7

झाड़ू से उतारी फराह की नजर

शिव की दादी ने अपनी साड़ी के पल्लू और घर की झाड़ू से फराह खान की नजर भी उतारी। फराह ने शिव की मां को अपने घर आने न्योता दिया है।

Hindi Newsफोटोमनोरंजनशिव ठाकरे की दादी ने फराह खान की झाड़ू से उतारी नजर, पुराने घर में लगी आग तो एक्टर ने बनाया ये नया आशियाना