बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी अभिनेत्री हैं। शिल्पा ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। उन्होंने लगभग सभी बड़े स्टार्स के साथ काम किया है। आइए जानते हैं शिल्पा शेट्टी की टॉप 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों के बारे में।
शिल्पा शेट्टी की फिल्म इंडियन साल 2001 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में शिल्पा के साथ सनी देओल लीड रोल में थे। इस फिल्म ने भारत में 24.09 करोड़ की कमाई की थी।
ये फिल्म साल 2005 में रिलीज हुई थी। मल्टीस्टारर इस फिल्म में शिल्पा के अलावा संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, सुनील शेट्टी जैसे कई कलाकार थे। इस फिल्म ने भारत में 23.1 करोड़ की कमाई की थी।
शिल्पा शेट्टी की फिल्म अपने साल 2007 में रिलीज हुई थी। इस मूवी में सनी देओल, धर्मेंद्र, बॉबी देओल और कैटरीना कैफ भी लीड रोल में थे। इस फिल्म ने भारत में 21.9 करोड़ की कमाई की थी।
शिल्पा की चर्चित फिल्मों में धड़कन का नाम भी आता है। इसमें उनके साथ अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी लीड रोल में थे। इस फिल्म ने भारत में 14.01 करोड़ की कमाई की थी।
शिल्पा की इस फिल्म ने साल 1999 में सिनेमाघरों में दस्तक दी है। फिल्म में शिल्पा के अलावा अक्षय कुमार और करिश्मा कपूर लीड रोल में हैं। इस फिल्म ने भारत में 10.64 करोड़ की कमाई की थी।
अक्षय कुमार, शिल्पा शेट्टी और सैफ अली खान स्टारर ये फिल्म साल 1994 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने भारत में 7.88 करोड़ की कमाई की थी।
साल 1993 में रिलीज हुई फिल्म बाजीगर से शिल्पा शेट्टी ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस मूवी में वो शाहरुख खान और काजोल के साथ नजर आईं थीं। इस फिल्म ने भारत में 7.3 करोड़ की कमाई की थी।