
शाहरुख खान को फिल्म इंडस्ट्री में आए 34 साल हो गए हैं, लेकिन आज तक शाहरुख खान की किसी भी फिल्म को आईएमडीबी पर 9 या उससे ज्यादा रेटिंग नहीं मिली है। अब शाहरुख खान की 'किंग' आने वाली है। ये देखना दिलचस्प होगा कि 'किंग' आईएमडीबी पर 9 से ज्यादा रेटिंग हासिल कर पाएगी या नहीं।

2/7'किंग' साल 2026 के अंत में रिलीज होगी। 'किंग' के आने से पहले आपको हम बताते हैं कि शाहरुख खान की आईएमडीटी पर सबसे ज्यादा रेटिंग हासिल करने वालीं टॉप 5 फिल्में कौन-सी हैं।

3/7टॉप 5 की लिस्ट में 'वीर जारा' पांचवें नंबर पर है। इस फिल्म में प्रीति जिंटा के साथ शाहरुख खान ने लीड रोल प्ले किया था। ये फिल्म साल 2004 में आई थी और इसकी आईएमडीबी रेटिंग 7.8 है।

4/7शाहरुख खान की फिल्म 'माय नेम इज खान' और 'कल हो ना हो' ने चौथे नंबर पर जगह बनाई है। इन दोनों फिल्मों को आईएमडीबी पर 7.9 रेटिंग मिली है।

5/71995 में आई शाहरुख खान की फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। इसकी आईएमडीबी रेटिंग 8 है।

6/7'चक दे! इंडिया' को आईएमडीबी पर 8.1 रेटिंग मिली है और इसने टॉप 5 फिल्मों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर जगह बनाई है।

7/7शाहरुख खान की फिल्म 'स्वदेस' इस लिस्ट में टॉप पर है। साल 2004 में रिलीज हुई इस फिल्म को आईएमडीबी पर 8.2 रेटिंग मिली है। आपको पता है शाहरुख खान ने आज तक ये फिल्म नहीं देखी है। उन्होंने ये बात खुद रितेश देशमुख के शो 'यारों की बारात' में बताई थी।
