
जब बॉक्स ऑफिस पर टकराए थे शाहरुख खान और माधुरी दीक्षित की ये फिल्में। माधुरी के गानों ने बनाई अलग पहचान।

2/720 अक्टूबर 1995 को शाहरुख खान और काजोल की फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे रिलीज हुई थी।आदित्य चोपड़ा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को ऑडियंस ने जबरदस्त प्यार दिया था और इस फिल्म की कमाई की आंधी ने नए रिकॉर्ड बनाए।

3/7इस दिन यानी 20 अक्टूबर 1995 को माधुरी दीक्षित, राज बब्बर और ऋषि कपूर की फिल्म याराना भी रिलीज हुई थी। फिल्म का नाम याद नहीं तो गाना ‘मेरा पिया घर आया’ इसी का हिस्सा था। उस समय इस फिल्म के चर्चे हो रहे थे। लेकिन किसी ने सोचा नहीं था कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर टिक नहीं पाएगी।

4/7शाहरुख खान और काजोल की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही थी। अपनी पहली डायरेक्टोरियल फिल्म के लिए आदित्य चोपड़ा तारीफें बटोर रहे थे। DDLJ बजट 4 करोड़ के करीब था और इस फिल्म ने दुनियाभर में 310 करोड़ का बिजनेस किया था।

5/7दूसरी तरफ DDLJ के साथ रिलीज हुई माधुरी दीक्षित की फिल्म याराना 4.75 करोड़ के बजट में बनी थी। इस फिल्म की ग्रॉस कमाई 9 करोड़ के आस पास थी। मलतब मेकर्स कोई फायदा नहीं हुआ था। लेकिन इस फिल्म के गाने आज भी याद किए जाते हैं।

6/7शाहरुख खान की फिल्म DDLJ के साथ हुए क्लैश में माधुरी दीक्षित की फिल्म याराना फ्लॉप हुई थी। लेकिन गाने ‘मेरा पिया घर आया’, 'आजा आजा माही', 'नूरानी चेहरे वाली', 'जाने वो क्या', 'मोहब्बत के नज़र-ए करम चाहता हूं', 'रब्बी रे' 'जादू जादू जादू' जबरदस्त पसंद किए गए थे।

7/7इन गानों को अनु मलिक ने कंपोज़ किया था और माधुरी की आवाज बनीं थीं सिंगर कविता कृष्णमूर्ति। आज भी ये गाने ऑडियंस के फेवरेट हैं।
