किंग होगी शाहरुख खान की सबसे महंगी फिल्म? 450 करोड़ बजट की खबरों के बीच डायरेक्टर ने क्या लिखा

शाहरुख खान की किंग को उनके करियर की सबसे महंगी फिल्म बताया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि फिल्म का बजट 450 करोड़ है। हालांकि, इन दावों के बीच फिल्म के डायरेक्टर ने एक ट्वीट किया है। 

Harshita PandeyJul 08, 2026 10:07 pm IST
1/7

शाहरुख खान

शाहरुख खान की किंग इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक मानी जा रही है। इस फिल्म से शाहरुख खान तीन साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे।

2/7

किंग

फिल्म के इंतजार के बीच एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि किंग शाहरुख खान की सबसे महंगी फिल्म होगी। इस फिल्म का बजट 450 करोड़ बताया जा रहा है।

3/7

सिद्धार्थ आनंद ने क्या किया ट्वीट

हालांकि, फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने बुधवार को एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा 'गलत'। उन्होंने इसके अलावा ट्वीट में कुछ भी नहीं लिखा। हालांकि, लोग इस ट्वीट को किंग के बजट की खबरों से जोड़कर देख सकते हैं। सिद्धार्थ के ट्वीट से लगता है कि शाहरुख की किंग का बजट 450 करोड़ नहीं है।

4/7

जवान और पठान

शाहरुख खान की अभी तक की रिलीज हुई फिल्मों में जवान उनकी सबसे महंगी फिल्म है। इस फिल्म का बजट 400 करोड़ था। वहीं, शाहरुख की दूसरी सबसे महंगी फिल्म पठान मानी जाती है। इस फिल्म का बजट 350 करोड़ बताया जाता है।

5/7

कैसी होगी किंग?

किंग की बात करें तो इस फिल्म में शाहरुख खान स्टंट और एक्शन करते नजर आएंगे। फिल्म में कई शानदार वीएफएक्स सीक्वेंस भी देखने को मिलेंगे।

6/7

किंग की स्टार कास्ट

शाहरुख खान की इस फिल्म में उनके साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी। इसके अलावा फिल्म में रानी मुखर्जी, दीपिका पादुकोण, जयदीप अहलावत, अभिषेक बच्चन और अनिल कपूर जैसे सितारे नजर आएंगे।

7/7

शाहरुख खान किंग

इस फिल्म की रिलीज की बात करें तो शाहरुख खान की ये फिल्म इस साल दिसंबर में क्रिसमस के मौके पर रिलीज हो सकती है।

Hindi Newsफोटोमनोरंजनकिंग होगी शाहरुख खान की सबसे महंगी फिल्म? 450 करोड़ बजट की खबरों के बीच डायरेक्टर ने क्या लिखा