Hindi Newsफोटोमनोरंजनशाहरुख खान की बेटी सुहाना की दुबई वेकेशन की तस्वीरें हुईं वायरल, इस खास शख्स संग बिता रहीं क्वालिटी टाइम

शाहरुख खान की बेटी सुहाना की दुबई वेकेशन की तस्वीरें हुईं वायरल, इस खास शख्स संग बिता रहीं क्वालिटी टाइम

सुहाना खान ने अपने परिवार के साथ दुबई में नया साल मनाया। सुहाना ने न्यू ईयर सेलिब्रेशन की झलकियां फैंस के साथ शेयर की हैं।

Priti KushwahaJan 06, 2026 09:43 am IST
1/8

शाहरुख खान और सुहाना खान

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान हमेशा ही किसी सुर्खियों में बनी रहती हैं। सुहाना अपने काम के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी खूब छाई रहती हैं। वो अपनी तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती हैं, जिन्हें उन्हें चाहने वाले काफी पसंद करते हैं।

2/8

सुहाना खान

सुहाना ने अपने परिवार के साथ दुबई में नया साल मनाया। सुहाना ने न्यू ईयर सेलिब्रेशन की झलकियां फैंस के साथ शेयर की हैं। सुहाना खान की इन तस्वीरों में एक बार फिर उनका स्टाइलिश लुक देखने को मिला है। दरअसल, सुहाना खान ने अपनी ये फोटोज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।

3/8

ब्लू ड्रेस में दिखीं बला की खूबसूरत

तस्वीर में सुहाना ब्लू कलर की डीप नेक वनपीस ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। तस्वीर में सुहाना के चेहरे का ग्लो बस देखते ही बन रहा है।

4/8

बैकलेस ड्रेस में सुहाना

ब्राउन कलर की बैकलेस ड्रेस में सुहाना का कातिलाना पोज उनके फैंस को उनका दीवाना बना रहा है। इस ड्रेस के साथ सुहाना ने कमर में पतली सी चेन वाली बेस्ट कैरी की।

5/8

सुहाना की कजिन आलिया चिब्बा

सुहाना खान के साथ उनकी कजिन आलिया चिब्बा भी इस न्यू ईयर वेकेशन पर मौजूद थीं।

6/8

एक साथ दिया पोज

सुहाना और आलिया दोनों एक साथ पोज देते हुए बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। आलिया भी पूरी तरह से चिल करती नजर आईं।

7/8

समुद्र के किनारे पोज देती सुहाना

इस तस्वीर में समुद्र के किनारे कभी खड़ी होकर सुहाना कैमरे के लिए पोज दे रही हैं। उन्होंने मल्टी-कलर्ड वाइब्रेंट ड्रेस कैरी किया है।

8/8

इस तस्वीर ने जीता दिल

एक फोटो में वो ग्रे स्वेटशर्ट और ट्राउजर में बेहद कंफर्टेबल लग रही थीं। जिसे उन्होंने ब्लैक जैकेट के साथ पेयर किया।