
शाहरुख खान अब दिल्ली की उस बिल्डिंग के अकेले मालिक बन गए हैं, जहां उन्होंने अपनी पत्नी गौरी खान के साथ अपनी शादीशुदा जिंदगी की शुरुआत की थी। दरअसल, साउथ दिल्ली के पॉश पंचशील पार्क इलाके में शाहरुख जो पहले से बेसमेंट और पहली मंजिल के मालिक रहे इस एक्टर ने अब दूसरी और तीसरी मंजिल भी खरीद ली है जिससे पूरी इमारत अब उन्हीं की हो गई है।

2/8मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख ने जो अभी फ्लोर लिया है वो 37 करोड़ का है। शाहरुख और गौरी के लिए यह घर बहुत खास और इमोशनली कनेक्टेड है योंकि 1991 में शादी के बाद यही उनका पहला घर था। इसके बाद एक्टर फिल्मों में अपना फुल-टाइम करियर बनाने के लिए मुंबई चले गए थे।

3/8यह प्रॉपर्टी 1200 स्क्वायर यार्ड में है और साउथ दिल्ली के सबसे पोर्श इलाके में है।

4/8बता दें कि शाहरुख और गौरी ने 1991 में शादी की थी। दोनों ने 3 तरीके से शादी की थी, कोर्ट मैरिज, ट्रेडिशनल हिंदू शादी और निकाह भी।

5/8इससे पहले एक इंटरव्यू के दौरान गौरी ने कहा था, 'हमारा दिल्ली वाला घर लगभग 20 साल पुराना है। कई लोग जानते हैं कि मैं दिल्ली से हूं और अपनी लाइफ के कई साल मैं वहां रही हूं। यही वजह है कि हमने सोचा कि मेरी मम्मी के घर के पास एक घर लें और डिजाइन करें। बस इसके पीछे यही वजह है कि हमारी यादें एक ही छत के नीचे हों। इतने सालों से हमने खूब ट्रैवल किया है और कई चीजें कलेक्ट की हैं, बच्चों के साथ यादें इकट्ठे की हैं शाहरुख खान और मैंने।'

6/8घर का कौनसा पार्ट उनका फेवरेट है इस पर गौरी ने कहा था, जिस वॉल पर सुहाना के मेकअप ब्रश हैं, आर्यन का बैडमिंटन रैकेट, अबराम का पहला बर्थडे गिफ्ट, शाहरुख का आर्टवर्क, पोस्टकार्ड्स और कुछ खूबसूरत एंटीक जो शाहरुख ने मुझे गिफ्ट दिए थे। मैंने उन सबको एक वॉल पर फ्रेम किया है। यही मेरे घर का फेवरेट कॉर्नर है।

7/8शाहरुख के घर मन्नत की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका एरिया 27,000 स्क्वायर फीट है और इसकी कीमत हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक 200 करोड़ थी पहले, हालांकि अब कितनी है इसको लेकर अपडेट नहीं है।

8/8शाहरुख की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो अब वह किंग फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण, सुहाना खान लीड रोल में हैं।
