8 साल, 11 फिल्में और 45.8 M फॉलोअर्स; फिर भी IMDb पर फेल हो रही है ये स्टार किड

बॉलीवुड की इस स्टार किड को इंडस्ट्री में 8 साल हो गए हैं, लेकिन 11 फिल्मों के बाद भी उनका कोई भी प्रोजेक्ट IMDb पर 7 रेटिंग नहीं छू सका। जानिए क्या है इसके पीछे का कारण।

Vartika TolaniApr 18, 2026 12:38 pm IST
1/7

स्टार किड

बॉलीवुड में एक ऐसी 'स्टार किड' हैं जिनकी किसी भी फिल्म को आईएमडीबी पर 7 से ज्यादा रेटिंग नहीं मिली है। यूं तो इन्हें डेब्यू किए आठ साल हो गए हैं और इनकी 11 फिल्में भी आ चुकी हैं, लेकिन क्रिटिक्स और ऑडियंस की राय बताने वाले इस प्लेटफॉर्म पर उनका ग्राफ काफी खराब है।

2/7

एक्ट्रेस का नाम

इस स्टार किड का नाम सारा अली खान है। सारा अली खान, बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और एक्ट्रेस अमृता सिंह की बेटी हैं।

3/7

सारा का करियर एनालिसिस

हमने सारा अली खान के करियर का एनालिसिस किया और जाना कि उनकी किसी भी फिल्म को आईएमडीबी पर 7 से ज्यादा रेटिंग मिली ही नहीं है। अब आप सोच रहे होंगे कि इंस्टाग्राम पर तो उनकी फैन फॉलोइंग बहुत तगड़ी है फिर ऐसा क्यों? आइए हम बताते हैं।

4/7

एक्ट्रेस की 11 फिल्मों की IMDb रेटिंग

स्काई फोर्स (2025) की 6.8, केदारनाथ (2018) की 6.8, मेट्रो इन दिनों (2025) की 6.6, अतरंगी रे (2021) की 6.5, जारा हटके जारा बचके (2023) की 5.9, मर्डर मुबारक (2024) की 5.8, गैसलाइट (2023) की 5.8, सिम्बा (2018) की 5.5, लव आज कल (2020) की 4.7, ए वतन मेरे वतन (2024) की 4.7 और कूली नंबर 1 (2020) की 4.2 रेटिंग है।

5/7

सारा की आने वाली फिल्में

सारा अली खान की फिल्म 'पति पत्नी और वो' 15 मई के दिन रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ आयुष्मान खुराना और वामिका गब्बी होंगे के पास इस साल कुछ बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। इसके अलावा उनकी स्पाई-कॉमेडी फिल्म ‘उड़ता तीर’ भी आ रही है। इस फिल्म में भी सारा के साथ आयुष्मान हैं और ये फिल्म 11 सितंबर के दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

6/7

क्यों पिछड़ रही हैं सारा?

इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का मानना है कि एक तरफ जहां आलिया भट्ट या श्रद्धा कपूर के नाम पर फिल्में बिकती हैं, वहीं दूसरी तरफ सारा अभी तक अपना लॉयल फैन बेस नहीं बना पाई हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 45.8 मिलियन फॉलोअर्स तो हैं, लेकिन बहुत कम ऐसे हैं जो सिर्फ उन्हें देखने या उनकी एक्टिंग देखने के लिए सिनेमाघर जाते हैं।

7/7

फिल्मों की चॉइस

सारा अली खान को अपनी फिल्मों की चॉइस पर काम करना होगा। उन्हें ऐसी फिल्में सिलेक्ट करनी होंगी जिसे देखकर ऑडियंस को ये फील हो कि सारा ने इस रोल के लिए सच में मेहनत की है। जैसे जैसे उनकी फिल्मों की चॉइस बेहतर होती जाएगी, उनका लॉयल फैन बेस बनते चला जाएगा।

Hindi Newsफोटोमनोरंजन8 साल, 11 फिल्में और 45.8 M फॉलोअर्स; फिर भी IMDb पर फेल हो रही है ये स्टार किड