'सपने वर्सेस एवरीवन' वाले अंबरीश वर्मा ने डायरेक्ट की हैं ये सीरीज, 8 से ज्यादा हर शो की IMDb रेटिंग

Ambrish Verma Directed Series: सपने वर्सेस सपने सीरीज का सीजन 2 रिलीज हो चुका है। अगर आपको अंबरीश वर्मा की डायरेक्टेड ये सीरीज पसंद आई है तो आपको अंबरीश की ये तीन सीरीज भी जरूर देखनी चाहिए। 

Harshita PandeyMay 01, 2026 06:04 pm IST
1/8

सपने वर्सेस एवरीवन

अंबरीश वर्मा के डायरेक्शन में बनी सपने वर्सेस एवरीवन का सीजन 2 रिलीज हो चुका है। सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर आई है। अगर आपको ये सीरीज पसंद आई है तो आपको उनके डायरेक्शन में बनीं ये तीन सीरीज जरूर देखनी चाहिए।

2/8

अंबरीश वर्मा

सपने वर्सेस सपने में अंबरीश वर्मा ने डायरेक्शन के साथ-साथ एक्टिंग भी की है। अंबरीश एक शानदार एक्टर होने के साथ-साथ एक शानदार लेखक और डायरेक्टर भी हैं। आइए जानते हैं अंबरीश के डायरेक्शन में बनीं अन्य सीरीज के बारे में।

3/8

डूड

साल 2021 में डूड रिलीज हुई थी। इस सीरीज के पहले सीजन को अंबरीश वर्मा ने डायरेक्ट किया है। सीरीज के पहले सीजन में 5 एपिसोड हैं। सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 8.2 है। यह एक डिटेक्टिव सीरीज है।

4/8

डूड की कास्ट

इस सीरीज में धुरंधर के राकेश बेदी, अंबरीश वर्मा, अपूर्वा अरोड़ा और अरुण कुशवाह जैसे कलाकार नजर आए हैं। इस सीरीज का पहला सीजन आप यूट्यूब पर देख सकते हैं। सीरीज का सीजन 2 भी रिलीज हो चुका है जो अमेजन एमएक्स प्लेयर पर आप देख सकते हैं। सीजन 2 को नील जाधव ने डायरेक्ट किया है।

5/8

एनसीआर डेज

साल 2022 में एनसीआर डेज रिलीज हुई थी। इस सीरीज की कहानी प्यार और दोस्ती के इर्द-गिर्द घूमती है। सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 8.9 है। इस सीरीज का एक ही सीजन आया है। सीरीज में कुल 5 एपिसोड्स हैं। सीरीज को अंबरीश वर्मा ने डायरेक्ट किया है। इसे आप जी5 पर देख सकते हैं।

6/8

एनसीआर डेज की कास्ट

इस सीरीज में निखिल विजय, अंबरीश वर्मा, राघविका कोहली, हीर कौर, अंकित भारद्वाज और अरुण कुशवाहा जैसे कलाकार नजर आए हैं।

7/8

द विनिंग सीक्रेट्स

साल 2023 में मिनी सीरीज द विनिंग सीक्रेट्स रिलीज हुई थी। सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 8.6 है। इस सीरीज को आप यूट्यूब पर देख सकते हैं। सीरीज में तीन एपिसोड्स हैं।

8/8

द विनिंग सीक्रेट्स की कास्ट

इस सीरीज की कास्ट की बात करें तो इसमें अभय महाजन, अंजलि बरोट और अंबरीश वर्मा जैसे कलाकार नजर आए हैं।

Hindi Newsफोटोमनोरंजन'सपने वर्सेस एवरीवन' वाले अंबरीश वर्मा ने डायरेक्ट की हैं ये सीरीज, 8 से ज्यादा हर शो की IMDb रेटिंग