FM पर सुने इस एक गाने से इम्प्रेस हो गए थे समीर अनजान, गीतकार का नाम सुनते ही लगा झटका

गीतकार समीर ने अपने फिल्मी करियर में कई यादगार गाने लिखे हैं। उनके लिखे गानों को देशभर में पसंद किया जाता है। लेकिन एक बार समीर ने रेडियो पर एक गाना सुना और उन्हें वो इतना पसंद आया कि उन्होंने गीतकार का नाम जानने के लिए कंपोजर को फोन लगा दिया। बाद में जो सच सामने आया उसने सभी को हैरान कर दिया। 

Usha ShrivasMay 19, 2026 05:14 am IST
1/7

गीतकार समीर

गीतकार समीर 80 के दशक से फिल्मों में एक्टिव हैं। पिता अनजान का लिखने का टैलेंट समीर को विरासत में मिला है। उन्होंने अपने लिखे गीतों से वो कर दिखाया जो आनंद बक्शी, पिता अनजान समेत कोई दूसरा गीतकार नहीं कर पाया।

2/7

समीर के नाम रिकॉर्ड

समीर के नाम 500 फिल्मों के लिए करीब 4000 गाने लिखने का रिकॉर्ड है। उन्होंने सबसे ज्यादा गाने लिखने का ये रिकॉर्ड गिनीज वर्ल्ड ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज करवाया है।

3/7

गीतकार के बारे में जानने के लिए किया फोन

समीर ने कई फिल्मफेयर अवॉर्ड्स भी जीते हैं। उन्होंने राजा हिंदुस्तानी, धड़कन, कुछ कुछ होता है समेत कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए गाने लिखे। लेकिन एक बार समीर को एक गाना इतना पसंद आया कि गीतकार के बारे में जानने लगे।

4/7

FM पर सुना एक गाना

समीर ने अपने इंटरव्यू में बताया था कि वो कहीं जा रहे थे और FM पर एक गाना बज रहा है। गाना सुनने के बाद समीर को उसके बोल बहुत पसंद आए। उन्हें हैरानी हुई कि इतना प्यारा गाना आखिर किस गीतकार ने लिखा था।

5/7

कंपोजर थे जतिन-ललित

समीर ने उस गाने के म्यूजिक कंपोजर जतिन-ललित की जोड़ी में से ललित को फोन लगाया। समीर ने कहा कि ललित तुमने ये गाना कब कंपोज़ किया और ये गाना लिखा किसने था?

6/7

गीतकार के बारे में जानना चाहते थे समीर

म्यूजिक कंपोजर ललित ने कहा कि सर आप मजाक क्यों कर रहे हैं। इसके जवाब में समीर ने फिर पूछा कि वो बहुत सीरियस हैं और जानना चाहते हैं कि ये गाना किसने लिखा है। समीर उस गाने से बहुत प्रभावित हुए थे।

7/7

मुझे रात दिन बस मुझे चाहती हो

म्यूजिक कंपोजर ललित ने समीर के पूछने पर बताया कि वो गाना उन्होंने ही लिखा है। वो गाना था अक्षय कुमार और प्रीति जिंटा की फिल्म संघर्ष का ‘मुझे रात दिन तुम मुझे चाहती हो’। इस गाने से प्रभावित थे समीर। जबकि ये गाना उन्होंने खुद सालों पहले उस फिल्म के लिए लिखा था।

Hindi NewsफोटोमनोरंजनFM पर सुने इस एक गाने से इम्प्रेस हो गए थे समीर अनजान, गीतकार का नाम सुनते ही लगा झटका