
सलमान खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि कैसे दो अलग-अलग फिल्मों में उन्होंने खतरनाक स्टंट किए और उनके साथ हादसा हो गया है।

2/10वैरायटी को दिए एक इंटरव्यू में सलमान खान ने अपनी फिल्म जागृति को याद किया। उन्होंने फिल्म का मजाक उड़ाते हुए ये भी कहा कि ये फिल्म सबने देखी होगी, सिर्फ उन्हें छोड़कर।

3/10इस फिल्म के स्टंट के बारे में बात करते हुए सलमान खान ने बताया कि एक एक्शन सीक्वेंस के लिए उन्हें 80 फीट ऊंचे पहाड़ से कूदना था। सलमान को लगा कि वो इसे आसानी से कर लेंगे, लेकिन जब उन्होंने छलांग लगाई तो उनका पैर फिसल गया और वो गिर गए।

4/10सलमान खान ने बताया, "वहां 80 फीट ऊंचा पहाड़ था, जिसका पेट था। तो मैंने नीचे से देखा तो मैंने कहा हां-हां मैं ये कर लूंगा। पहले हमें कूदने के लिए एक या दो डिब्बे मिलते थे, लेकिन वो थोड़ी ऊंचाई से कूदना था, तो उन्होंने डिब्बों की तीन लेयर लगाईं और उसपर गद्दा रख दिया।"

5/10सलमान ने कहा कि वो ऊपर चढ़कर गए और वहां से डिब्बे देखे क्योंकि पहाड़ी का पेट था। तो मुझे अपने जजमेंट पर कूदना था। मैं वो छलांग नहीं लगाने वाला था, लेकिन वहां भीड़ लग चुकी थी। तो वहां से नीचे आकर ये कहना कि मैं ये नहीं करूंगा, ईगो के लिए नुकसानदेह होता है। तो मुझे पता था कि मुझे ये करना था, मुझे पता था डिब्बे नीचे कहीं हैं।

6/10सलमान ने कहा कि उन्हें डिब्बे नहीं दिख रहे थे, उन्होंने अपने मेकअप आर्टिस्ट का हाथ पकड़ा और ऊपर से डिब्बे देखे। एक्टर ने कहा ऊंचाई से वो डिब्बे माचिस की डिब्बी की तरह दिख रहे थे।

7/10सलमान ने बताया कि अब उन्हें कूदना था। तो उन्होंने रनअप लिया और उनका पैर गिट्टी की वजह से फिसल गया। उनके बाल पहाड़ के एक पत्थर से लगे और वो गिर पड़े।

8/10सलमान खान ने दूसरी फिल्म का किस्सा भी सुनाया। पत्थर के फूल में मैं स्केट कर रहा था, मुझे स्केट के साथ कूदना था। उन लोगों ने डिब्बे रखे थे साइड में। जब वो पहली बार कूदे तो उनकी सही लैंडिंग नहीं हुई। सलमान ने कहा कि वो सुन सकते थे कि वहां खड़े लोग उनपर हंस रहे हैं।

9/10सलमान ने तय किया कि वो एक बार फिर ये टेक देंगे। सलमान ने जब दोबारा टेक किया तो वो काफी दूर से स्केट करते हुए आ रहे थे। उनकी स्पीड बढ़ गई थी। उन्होंने देखा कि जिन डिब्बों पर उन्हें कूदना था, वो पीछे चले गए थे। इसके बाद सलमान जब कूदे तो कैमरा के पास रखे गद्दे पर गिरे।

10/10सलमान खान ने कहा कि जब वो गिरे तो अपनी पीठ के बल गिरे थे और इसके असर से वो एक-डेढ़ मिनट तक सांस नहीं ले पा रहे थे।
