2011 में आई सलमान खान की इस फिल्म ने हिला दी थी डॉन शाहरुख खान की बादशाहत, अजय देवगन की सिंघम भी छूटी पीछे

साल 2011 सलमान खान के करियर के लिए बहुत खास रहा था। इस साल एक्टर ने ऐसी फिल्में जिन्होंने शाहरुख खान की डॉन 2 के कलेक्शन को हिला डाला। इस साल सलमान अपने इन दो फिल्मों से चमक गए। आमिर खान, अक्षय कुमार और अजय देवगन की भी दी पछाड़। 

Usha ShrivasJun 16, 2026 11:45 am IST
1/10

सलमान खान के नाम रहा है साल 2011

सलमान खान के फिल्मी करियर के लिए साल 2011 में आई उनकी दो फिल्मों ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी। ये वो दौर था जब शाहरुख अपनी फिल्मों से छाए हुए थे। उन्हें ऑडियंस डॉन 2 में देख रही थीं। लेकिन दबंग एक्टर की इस एक फिल्म ने कमाल कर दिया।

2/10

सलमान खान ने पीछे छोड़ा

सलमान खान के फिल्मी करियर के लिए साल 2011 में आई उनकी दो फिल्मों ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी। ये वो दौर था जब शाहरुख अपनी फिल्मों से छाए हुए थे। उन्हें ऑडियंस डॉन 2 में देख रही थीं। लेकिन दबंग एक्टर की इस एक फिल्म ने कमाल कर दिया।

3/10

डॉन 2 समेत ये फ़िल्में रहीं पीछे

साल 2011 में शाहरुख खान की डॉन 2 के अलावा उनकी रा वन, ऋतिक रोशन की फिल्म जिंदगी ना मिलेगी दोबारा, अजय देवगन की सिंघम, आमिर खान की डेली बेली और रणबीर कपूर की फिल्म रॉकस्टार रिलीज हुई थी।

4/10

सलमान की फिल्म के आगे फीके पड़ गए

मतलब इंडस्ट्री के सबसे बड़े स्टार्स की फिल्में इस एक साल में आई और छा गई। इन फिल्मों ने अच्छी कमाई की थी। लेकिन सलमान खान की एक फिल्म के आगे उस साल ये सभी स्टार्स फीके पड़ गए।

5/10

बॉडीगार्ड

साल 2011 में सलमान खान की जिस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया था उस फिल्म का नाम है बॉडीगार्ड। इस फिल्म में करीना कपूर उनकी हीरोइन थी। ईद के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म की कहानी और गानों ने धमाका कर दिया था।

6/10

जीजा अतुल अग्निहोत्री की प्रोड्यूस

सलमान खान के जीजा अतुल अग्निहोत्री और बहन अलवीरा खान ने फिल्म बॉडीगार्ड प्रोड्यूस की थी। रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म पर 60 करोड़ का मोटा बजट खर्च हुआ। वहीं दुनिया भर में इस फिल्म ने 252 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया। डोमेस्टिक 150 करोड़ के करीब था। ये उस साल की नंबर 1 फिल्म बनी।

7/10

रा वन और डॉन 2 रह गई पीछे

साल 2011 में नंबर 2 पर शाहरुख खान की रा वन और नंबर तीन पर उनकी ही डॉन 3 थी। डॉन में शाहरुख का किरदार हिट था। इस फिल्म को करीब 76 करोड़ के बजट के साथ बनाया था और दुनियाभर में कमाई हुई थी 202 करोड़ से ज्यादा। उम्मीद थी डॉन 2 भी पहले जैसा ही धमाका करेगी। लेकिन जब फिल्म रिलीज हुई तब तक सलमान खान की बॉडीगार्ड की आंधी चल चुकी थी।

8/10

रेडी का भी धमाका

इस साल सलमान खान की दूसरी फिल्म रेडी भी शानदार कमाई करके चौथे नंबर पर रही। रेडी की कहानी और म्यूजिक भी हिट था। ये एक फैमिली एंटरटेनर फिल्म थी जिसे ऑडियंस ने खूब पसंद किया। इस फिल्म को 30 करोड़ के बजट के साथ बनाया गया था। इस फिल्म में बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की सिंघम को पीछे छोड़ते हुए 30 करोड़ के बजट में दुनियाभर में 186 करोड़ की कमाई की थी।

9/10

साल 2011 की टॉप फिल्में

साल 2011 की टॉप फिल्में थीं नंबर 1 पर सलमान की बॉडीगार्ड, नंबर 2 रा वन, नंबर 3 डॉन 2, नंबर 4 रेडी, नंबर 5 जिंदगी ना मिलेगी दोबारा, नंबर 6 सिंघम, नंबर 7 द डर्टी पिक्चर, नंबर 8 रॉकस्टार, नंबर 9 मर्डर 2 और नंबर पर थी डेली बेली।

10/10

सलमान के नाम का साल

इस साल सलमान खान की फिल्म बॉडीगार्ड और रेडी ने कमाल किया था। ये साल उनके फिल्मी करियर के लिए हमेशा खास रहेगा।

Hindi Newsफोटोमनोरंजन2011 में आई सलमान खान की इस फिल्म ने हिला दी थी डॉन शाहरुख खान की बादशाहत, अजय देवगन की सिंघम भी छूटी पीछे