
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक गजब के एक्टर और फिटनेस फ्री तो हैं ही, लेकिन साथ ही साथ उनके कई ऐसे शौक हैं, जिन्हें वो खाली वक्त में पूरा करना पसंद करते हैं। मजेदार बात यह है कि सलमान इन सभी हॉबीज में अच्छे खासे माहिर भी हैं। तो चलिए जानते हैं कि आपके पसंदीदा सुपरस्टार सलमान खान खाली वक्त में क्या करना पसंद करते हैं।

2/8सलमान खान कई प्लेटफॉर्म पर अपनी इस हॉबी की नुमाइश कर चुके हैं। वह न सिर्फ पेन्टिंग में काफी माहिर हैं, बल्कि इसे अपने दिल के सुकून का जरिया मानते हैं।

3/8अपने पिता की तरह सलमान खान को भी लिखने का शौक है, कुछ फिल्मों और गानों के लिरिक्स तो उन्होंने खुद लिखे हैं। हालांकि इनमें से ज्यादातर को खास अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला।

4/8साइकिल चलाना और जिम में वर्कआउट करना सलमान खान के पसंदीदा शौक में गिना जाता है। यह वो चीज है जो सलमान खान के करियर की शुरुआत से लेकर अभी तक उनके साथ रही है।

5/8कम लोग जानते हैं कि सलमान खान अपने स्कूल के दिनों में एक कॉम्पटिटिव स्विमिर थे। वह अब भी खाली वक्त मिलने पर पूल में गोता लगाना पसंद करते हैं।

6/8एक मंझा हुआ कलाकार चीजों को अलग आयाम से देख पाता है, यही वजह है कि ज्यादातर आर्टिस्ट एक अच्छे फोटोग्राफर भी हो जाते हैं, सलमान खान में भी वही हुनर है। वह तस्वीरें लेना पसंद करते हैं।

7/8सलमान खान को कुदरत के साथ वक्त बिताना बहुत पसंद है। उन्हें जब भी मौका मिलता है वह अपने पनवेल वाले फॉर्महाउस के लिए रवाना हो जाते हैं। यहां पर खेती करना और जमीन से जुड़ी चीजें करना उन्हें बहुत पसंद है।

8/8यह सुनने में अजीब लग सकता है लेकिन सलमान खान को हाथों से बने हर्बल और एग्जॉटिक सोप जमा करना पसंद है। वह दुनिया भर में कहीं भी जाते हैं तो वहां से कोई अनूठा साबुन लेकर जरूर आते हैं।
