Khatron Ke Khiladi 12 के मेकर्स ने भेजा इन 9 सेलेब्स को न्योता, क्या नागिन 6 छोड़ेंगे सिम्बा नागपाल?
खतरों के खिलाड़ी 12 (Khatron Ke Khiladi 12 Contestants) के लिए 9 कंटेस्टेंट्स को मेकर्स ने अप्रोच...
Garima Singhkhatron ke khiladi 12 contestants
रोहित शेट्टी का स्टंट बेस्ड रिएलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 12 (Khatron Ke Khiladi 12) का आगाज जल्द ही होने वाला है। इन दिनों मेकर्स टीवी इंडस्ट्री से जुड़े तमाम कलाकारों को इस शो का न्योता भेज रहे हैं। इस रिपोर्ट में जानिए अब तक रोहित शेट्टी के शो का न्योता किन-किन कलाकारों (Khatron Ke Khiladi 12 Contestants) को मिल चुका है और साथ ही यह भी जानेंगे कि आखिर इनमें से किन कलाकारों के शो में आने के चांस सबसे ज्यादा हैं?
dipika kakar
लिस्ट में सबसे पहला नाम एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) का है। टीवी शो ससुराल सिमर का के जरिए सुर्खियां बटोरने वाली एक्ट्रेस दीपिका का नाम इस शो से जुड़ रहा है। बिग बॉस का 13 का खिताब जीतने के बाद से ही लोग दीपिका को इस शो में देखना चाहते थे। वैसे बीते कई महीनों से एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी को लेकर भी खूब अफवाहें उड़ती चली आ रही हैं। अब देखना होगा कि दीपिका इस शो में आने का फैसला लेती हैं या नहीं?
संबंधित फोटो गैलरी
divya agarwal
बिग बॉस ओटीटी का खिताब अपने नाम करने के बाद दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) ने किसी भी बड़े प्रोजेक्ट को साइन नहीं किया है। एक इंटरव्यू के दौरान दिव्या ने खतरों के खिलाड़ी 12 में हिस्सा लेने की बात पर रिएक्ट भी किया था। उनका कहना था कि वह इस शो के लिए नहीं बनी हैं लेकिन अब आगे क्या होगा...कुछ कहा नहीं जा सकता है। दिव्या के बॉयफ्रेंड वरुण सूद ने खतरों के खिलाड़ी 11 में हिस्सा लिया था।
vivek dahiya
टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने खतरों के खिलाड़ी 11 में हिस्सा लिया था। इस दौरान उन्होंने कई खतरनाक स्टंट करके लोगों को चौंका भी दिया था। खतरों के खिलाड़ी 12 में हिस्सा लेने की बात पर विवेक दहिया (Vivek Dahiya) ने अपना रिएक्शन दिया है। उनका कहना है कि अगर सब कुछ ठीक रहा तो वह इस शो में हिस्सा जरूर लेंगे।
simba nagpal
बिग बॉस 15 में हिस्सा ले चुके कलाकार सिम्बा नागपाल (Simba Nagpal) इन दिनों एकता कपूर के शो नागिन 6 में नजर आ रहे हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है सिम्बा को खतरों के खिलाड़ी 12 के लिए कन्फर्म कर लिया गया है। अगर ऐसा वाकई में होने वाला है तो सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या सिम्बा नागिन 6 (Naagin 6) छोड़ देंगे? रोहित शेट्टी के शो की शूटिंग हर बार देश से बाहर किसी दूसरे देश में होती है। ऐसे में सिम्बा के लिए दो शो में काम करना मुश्किल ही होगा। खैर अब तो आने वाले दिनों में खतरों के खिलाड़ी 12 के कंटेस्टेंट्स की कन्फर्म लिस्ट सामने आ ही जाएगी और तब सब कुछ साफ हो जाएगा।