ये हैं रितेश देशमुख की टॉप 10 IMDb रेटिंग वाली फिल्में, दूसरे पर इस रोमांटिक थ्रिलर का नाम

रितेश देशमुख की राजा शिवाजी रिलीज हो चुकी है। इस बीच हम आपको रितेश देशमुख की 10 सबसे ज्यादा IMDb रेटिंग वाली फिल्मों के नाम बता रहे हैं। रितेश की राजा शिवाजी तीसरे नंबर पर है। 

Harshita PandeyMay 02, 2026 04:24 pm IST
1/11

रितेश देशमुख

रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को सोशल मीडिया पर काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। इस बीच हम आपको रितेश देशमुख की 10 सबसे ज्यादा आईएमडीबी रेटिंग वाली फिल्मों के नाम बता रहे हैं।

2/11

धमाल

लिस्ट में पहले नंबर पर रितेश देशमुख की फिल्म धमाल है। फिल्म साल 2007 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को इंद्र कुमार ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में रितेश देशमुख के साथ संजय दत्त, अरशद वारसी, जावेद जाफरी और गोवर्धन असरानी जैसे कलाकार नजर आए थे। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.5 है।

3/11

वेड

लिस्ट में दूसरे नंबर पर साल 2022 में आई रोमांटिक थ्रिलर फिल्म वेड है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.2 है। फिल्म को रितेश देशमुख ने ही डायरेक्ट किया है। फिल्म में रितेश के साथ जेनेलिया डिसूजा और जिया शंकर नजर आई थीं।

4/11

मालामाल वीकली

लिस्ट में तीसरे नंबर पर साल 2006 में आई फिल्म मालामाल वीकली है। फिल्म को प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में रितेश देशमुख के अलावा परेश रावल और ओम पुरी जैसे कलाकार नजर आए थे। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.1 है।

5/11

राजा शिवाजी

लिस्ट में चौथे नंबर पर हाल ही में रिलीज हुई फिल्म राजा शिवाजी है। फिल्म में रितेश देशमुख के साथ जेनेलिया डिसूजा नजर आई हैं। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.9 है। फिल्म को रितेश देशमुख ने ही डायरेक्ट किया है।

6/11

एक विलन

लिस्ट में पांचवे नंबर पर साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म एक विलन है। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और श्रद्धा कपूर भी नजर आए थे। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.6 है। फिल्म को मोहित सूरी ने डायरेक्ट किया है।

7/11

ब्लफमास्टर

लिस्ट में छठे नंबर पर साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म ब्लफमास्टर है। फिल्म में अभिषेक बच्चन, प्रियंका चोपड़ा और नाना पाटेकर जैसे कलाकार नजर आए थे। फिल्म को रोहन सिप्पी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.6 है।

8/11

मस्ती

लिस्ट में 7वें नंबर पर साल 2004 में आई फिल्म मस्ती है। इस फिल्म में रितेश के अलावा अजय देवगन, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदसानी जैसे कलाकार नजर आए थे। फिल्म को इंद्र कुमार ने डायरेक्ट किया है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.2 है।

9/11

हे बेबी

लिस्ट में 8वें नंबर पर 2007 में आई फिल्म हे बेबी है। फिल्म में अक्षय कुमार, फरदीन खान और रितेश देशमुख जैसे कलाकार नजर आए थे। फिल्म को साजिद खान ने डायरेक्ट किया है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.1 है।

10/11

क्या कूल हैं हम

लिस्ट में 9वें नंबर पर साल 2005 में आई एडल्ट कॉमेडी फिल्म क्या कूल हैं हम है। फिल्म में तुषार कपूर और ईशा कोपिकर जैसे कलाकार नजर आए थे। फिल्म को संगीत सिवन ने डायरेक्ट किया है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.1 है।

11/11

बैंक चोर

लिस्ट में 10वें नंबर पर साल 2017 में आई फिल्म बैंक चोर है। फिल्म को बंपी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6 है। फिल्म में रिया चक्रवर्ती भी नजर आई थीं।

Hindi Newsफोटोमनोरंजनये हैं रितेश देशमुख की टॉप 10 IMDb रेटिंग वाली फिल्में, दूसरे पर इस रोमांटिक थ्रिलर का नाम