बिन ब्याही मां बन गई थीं लिजेल; रेमो फर्नांडिस पर नहीं था भरोसा, बताया तीन बार क्यों की शादी

रेमो डिसूजा और लिजने की लव स्टोरी काफी इंट्रेस्टिंग है। लिजेल शादी के पहले मां बन गई थीं और वह उन्हें तब भी रेमो पर भरोसा नहीं था। उन्होंने रेमो से तीन बार शादी की है।

Kajal SharmaApr 28, 2026 06:42 pm IST
1/9

लिजेल और रेमो की इंट्रेस्टिंग लव स्टोरी

रेमो डिसूजा और उनकी वाइफ लिजेल की लव स्टोरी काफी इंट्रेस्टिंग है। लिजेल मॉडल थीं और रेमो कोरियोग्राफर, रिहर्सल्स के दौरान उनकी दोस्ती गहरी हो गई। दोनों काफी झगड़ते थे फिर प्यार हो गया। इंट्रेस्टिंग बात ये है कि लिजेल बिना शादी के रेमो के साथ लिव-इन में रहने लगीं और बेटे को जन्म दे दिया। बेटा होने के बाद भी वह रेमो पर भरोसा नहीं कर पा रही थीं फिर तीन महीने बाद शादी की।

2/9

रेमो के साथ रहने लगी थीं 20 साल की लिजेल

रेमो की पत्नी लिजेल ने कर्ली टेल्स से अपने रिलेशनशिप पर बात की। उन्होंने बताया कि पिता इस रिश्ते के पूरी तरह से खिलाफ थे। 1990 के समय जब वे दोनों शादी के पहले साथ रहने लगे तो इस चीज को बहुत गलत माना जाता था। रेमो के पेरेंट्स को यह बात नहीं पता थी। लिजेल उस वक्त 20 साल की थीं। उन्होंने प्लाइट स्टेवॉर्ड्रेस की नौकरी के लिए अप्लाई किया लेकिन रेमो लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशन नहीं चाहते थे। लिजेल ने रेमो के लिए तुरंत वो नौकरी छोड़ दी थी।

3/9

बिना शादी के हो गईं प्रेग्नेंट

लिजेल ने बताया कि उनकी मां जानती थीं कि वह रेमो से बेइंतेहां प्यार करती हैं। लिजेल ने अपना घर छोड़ा और रेमो के साथ रहने लगीं। लिजेल ने अपने मां-बाप से झूठ बोल दिया था कि दोनों शादी कर चुके हैं जबकि दोनों अनमैरिड थे। बिना शादी के ही लिजेल प्रेग्नेंट हो गई थीं। रेमो और लिजेल ने यह बात किसी को नहीं बताई। रेमो की मां उनसे मिलने आईं तो लिजेल को प्रेग्नेंट देखकर चौंक गईं। रेमो ने बताया उनकी मां बोलती हैं, 'ये पेट से है?'

4/9

मां बोलीं, देखो रेमो ने क्या किया

रेमो ने हंसते-हंसते बताया कि उनके पास जवाब नहीं था और मां उनके डैड से बोलीं, 'देखो तुम्हारे बेटे ने ये क्या किया।' लिजेल ने बताया कि प्रेग्नेंसी प्लान्ड नहीं थी। वह 20 साल की थीं और फ्लो में हो गया। लिजेल बोलीं कि उनके पास सिर्फ वही बहाना था। तब तक लिजेल की मां को भी पता चल चुका था कि उन्होंने मंदिर में शादी करने की बात झूठ बोली है।

5/9

बेटा पैदा होने के बाद की शादी

लिजेल ने बताया कि जब बेटा पैदा होने के बाद मां ने चर्च में शादी करने को कहा। वह बताती हैं, 'मेरा बेटा पैदा हो गया और मेरे पेरेंट्स ने कहा कि तुम्हें इसे बैपटाइज (क्रिश्चन सेरेमनी) करवाना होगा। चर्च में मंदिर की शादी नहीं मानते हैं।'

6/9

रेमो पर नहीं था भरोसा

लिजेल ने बताया कि बेटा होने के तीन महीने बाद भी वह रेमो से शादी करने को तैयार नहीं हो पाई थीं। वह बताती हैं, 'मुझे तीन महीने लग गए। उन्होंने मुझे मनाया। मेरा बेटा पैदा होने के बाद हर किसी ने मनाया। मेरा कहना था, मेरे को ना भरोसा नहीं है। अगर चर्च में शादी हो गई और शादी रजिस्टर हो गई तो मेरे पास कोई रास्ता नहीं बचेगा।'

7/9

लड़कर मां के पास जाती थीं लिजेल

लिजेल बताती हैं कि शादी के बाद जरा भी अनबन होती थी तो वह अपनी मां के घर जाकर सो जाती थीं। लिजेल बोलीं, 'मेरी मां कहती थीं, यहां क्या कर रही हो, तुम्हारा बेटा घर पर है, तुम्हें वापस जाना चाहिए।' तब मैं वापस आती थी।'

8/9

रेमो-लिजेल ने तीन बार की शादी

इंट्रेस्टिंग बात ये थी कि रेमो और लिजेल के बेटे ने अपने पेरेंट्स की शादी अटेंड की। लिजेल ने रेमो से तीन तरह से शादी की। एक क्रिश्चन, दूसरी हिंदू और तीसरी 20वीं एनिवर्सरी पर।

9/9

लिजेल ने दोबारा क्यों कि शादी

रेमो ने बताया कि लिजेल ने सुना था कि जिसके सिर पर डबल क्राउन (बालों में चक्र या भंवरी) होता है उसकी दो शादियां होती हैं। रेमो के डबल क्राउन है, वह किसी और से शादी ना कर लें तो लिजेल ने खुद ही रेमो से दो बार शादी कर ली।

Hindi Newsफोटोमनोरंजनबिन ब्याही मां बन गई थीं लिजेल; रेमो फर्नांडिस पर नहीं था भरोसा, बताया तीन बार क्यों की शादी