1/8कई एक्टर्स अपने करियर में कुछ फिल्मों को रिजेक्ट कर देते हैं, कभी दूसरे वर्क कमिटमेंट्स की वजह से या फिर किसी और वजह से। अब रेखा ने अमिताभ बच्चन की एक फिल्म को करने से मना कर दिया था। इसके बाद दूसरी एक्ट्रेस ने इसे किया वो भी तब जब वह प्रेग्नेंट थीं।

हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं वह है सत्ते पे सत्ता। दरअसल, इस फिल्म को पहले रेखा को ऑफर दिया था, लेकिन किसी वजह से रेखा ने इस फिल्म को करने से मना कर दिया।

इसके बाद हेमा ने यह फिल्म साइन की। रेखा उस वक्त प्रेग्नेंट थीं और वह इसे करने से झिझक रही थीं। लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो अमिताभ बच्चन की रिक्वेस्ट के बाद वह इसे करने के लिए तैयार हो गईं। फिल्म में हेमा और बिग बी की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था।

इतना ही नहीं इस फिल्म के गाने परियां का मेरा के दौरान उनकी स्टाइलिंग ऐसे की गई थी जिससे उनका बेबी बंप छिप गया।

सत्ते पे सत्ता 2.18 करोड़ के बजट में बनी थी और फिल्म ने 4 रुपये कमाए थे। फिल्म सेमी हिट थी और उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में 20वें नंबर पर थीं।

बता दें कि अमिताभ और हेमा मालिनी साथ में और भी कई फिल्में कर चुके हैं जिसमें दोस्त, शोले, गंगा, बागबान, नसीब, दो और दो पांच, कसौटी, देश प्रेमी, वीर जारा, गहरी चाल, नास्तिक, बाबुल, बुड्ढा होगा तेरा बाप जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।

हेमा मालिनी लास्ट फिल्म शिमला मिर्ची में नजर आई थीं जो साल 2020 में रिलीज हुई थी। इसके बाद उन्होंने कोई फिल्म साइन नहीं की है।

वहीं बिग बी लास्ट पिछले साल फिल्म वैट्टयन में नजर आए थे जो तमिल फिल्म थी। अब वह कल्कि 2898 एडी के सीक्वल में नजर आने वाले हैं।
