
धुरंधर पार्ट 1 और पार्ट 2 इंडियन सिनेमा की सबसे सफल फिल्मों की लिस्ट में शामिल है। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड्स बनाए। फिल्म में रणवीर सिंह की एक्टिंग को खूब पसंद किया गया।

2/7धुरंधर की सफलता पर फिल्म की टीम के कई लोग अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं, लेकिन रणवीर सिंह ने अभी तक कुछ नहीं बोला था। अब रणवीर सिंह ने भी फिल्म को लेकर बात की है।

3/7रिलायंस की डॉक्यूमेंट्री फिल्म में रणवीर सिंह अंबानी परिवार के सपोर्ट के बारे में बात करते नजर आए। साथ ही, उन्होंने धुरंधर को लेकर भी बात की।

4/7रणवीर सिंह ने कहा- धुरंधर फिल्म बनाना आसान नहीं था। कुछ चुनौतियां थीं। उन्होंने कहा कि टीम को ये सोचकर आगे बढ़ना था कि अगर फिल्म चल जाती है तो वो लोग कुछ बड़ा कर दिखाएंगे।

5/7इसके बाद रणवीर सिंह ने बताया कि जब उनकी कुछ फिल्में नहीं चल रही थीं, उस वक्त भी अंबानी परिवार से उन्हें बहुत सपोर्ट और प्यार मिला।

6/7रणवीर सिंह ने कहा- मुझे भरपूर प्यार और हौसला मिला। तब भी जब मेरी फिल्में अच्छा नहीं कर रही थीं। रणवीर ने कहा कि अंबानी परिवार के साथ उनका रिश्ता किसी आशीर्वाद, सम्मान और सौभाग्य से कम नहीं है।

7/7रणवीर ने ये सारी बातें हाल ही में रिलीज हुई रिलायंस डॉक्यूमेंट्री 'परवाह है तो परिवार है' में कही। 44 मिनट 35 सेकेंड की इस डॉक्यूमेंट्री को आप यूट्यूब पर देख सकते हैं।
