1/7आज हम आपको टीवी के उन स्टार्स के बारे में बता रहे हैं जो रणवीर सिंह की धुरंधर में नजर आए हैं। इन टीवी स्टार्स में भाभी जी घर पर हैं में अहम किरदार निभाने वाली सौम्या टंडन का नाम भी शामिल है।

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर में गौरव गेरा नजर आए हैं। गौरव गेरा ने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो लाइफ नहीं है लड्डू से की थी। गौरव कई टीवी सीरियल्स का हिस्सा रह चुके हैं। फिल्म में गौरव एक इंडियन स्पाई के किरदार में नजर आए हैं जो पाकिस्तान में आलम नाम से रह रहे होते हैं।

राकेश बेदी श्रीमान श्रीमति, तारक मेहता का उल्टा चश्मा, भाभी जी घर पर हैं जैसे कई शोज में नजर आ चुके हैं। फिल्म में राकेश बेदी अहम किरदार में नजर आए हैं। उन्होंने फिल्म में पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली का किरदार निभाते नजर आए हैं।

टीवी के पॉपुलर शो भाभी जी घर पर हैं में सौम्या टंडन अनीता विभुती नारायण के किरदार में नजर आई थीं। सौम्या टंडन ने फिल्म में अक्षय खन्ना के किरदार की पत्नी का रोल निभाया है। फिल्म में सौम्या टंडन के बहुत डायलोग्स तो नहीं हैं लेकिन उनकी स्क्रीन प्रेजेंस दमदार रही है।

तेनाली रामा, शादी मुबारक, बिंदी जैसे शोज में नजर आए मानव गोहिल में भी रणवीर सिंह की फिल्म में नजर आए हैं। मानव गोहिल ने फिल्म में एक डिफेंस स्ट्रैटिजिस्ट का किरदार निभाया है।

लिस्ट में टीवी एक्ट्रेस आयशा खान और क्रिस्टल डिसूजा फिल्म में आइटम सॉन्ग शरारत में नजर आई हैं।

चाइल्ड आर्टिस्ट अजिंक्य मिश्रा कई टीवी सीरियल में नजर आए हैं। फिल्म में उन्होंने अक्षय खन्ना के किरदार के छोटे बेटे का रोल निभाया है।
