रानी मुखर्जी की ठुकराई ये 8 फिल्में, रिलीज के बाद हुईं हिट, लिस्ट में शामिल है हॉलीवुड की ये ब्लॉकबस्टर मूवी

  • बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी कई बड़ी फिल्मों के ऑफर को ठुकराया है। उनकी लिस्ट में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की फिल्में शामिल हैं।

Priti KushwahaApr 07, 2025 12:55 pm IST
1/9

रानी मुखर्जी

बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार थी। रानी ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। रानी ने इंडस्ट्री के तीनों खान संग स्क्रीन प्ले किया है। लेकिन क्या आप जानते हैं रानी ने कई बड़ी फिल्मों के ऑफर को ठुकराया है। उनकी लिस्ट में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की फिल्में शामिल हैं। आइए देखते हैं कौन सी हैं फिल्में...

2/9

लगान

आमिर खान की फिल्म 'लगान' ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाया है। इसने कई अवॉर्ड्स भी अपने नाम किया। इस मूवी में आमिर खान साथ ग्रेसी सिंह नजर आईं थीं, लेकिन ये रोल पहले रानी मुखर्जी को ऑफर हुई थी।

3/9

मुन्नाभाई एमबीबीएस

संजय दत्त की फिल्म 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' उनकी शानदार फिल्मों में गिनी जाती है। इसका निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया था। इस मूवी में भी ग्रेसी सिंह नजर आईं थी, लेकिन उनसे पहले ये रोल रानी के पास गया था। रानी ने इसे करने से इनकार कर दिया था।

4/9

भूल भुलैया

अक्षय कुमार की हॉरर और कॉमेडी से भरपूर फिल्म 'भूल भुलैया' को आखिर कौन भूल सकता है। इसमें मंजुलिका के किरदार के लिए निर्माताओं की पहली पसंद रानी ही थी, लेकिन उन्होंने किसी वजह से इस फिल्म को करने से भी मना कर दिया। बाद में ये रोल विद्या बालन के हाथ लगी।

5/9

हे बेबी

साजिद नाडियाडवाला की कॉमेडी से फिल्म 'हे बेबी' भी इस लिस्ट में शामिल है। मूवी में अक्षय के साथ रितेश देशमुख और फरदीन खान नजर आए थे। मूवी में बतौर फीमेल लीड विद्या बालन नजर आईं थीं। बता दें कि पहले रानी इस किरदार में नजर आने वाली थी, लेकिन उन्होंने किसी वजह से इसके करने से इनकार कर दिया।

6/9

वक्त

प्रियंका चोपड़ा, शेफाली शाह, अक्षय कुमार और अमिताभ बच्चन स्टारर 'वक्त' को विपुल अमृतलाल शाह ने डायरेक्ट की थी। फिल्म में प्रियंका के किरदार के लिए पहले रानी से संपर्क किया था, लेकिन उन्हें ये रास नहीं आई और उन्होंने इनकार कर दिया।

7/9

दिल से

रानी मुखर्जी को दिल से मूवी में शाहरुख खान की मंगेतर का रोल ऑफर हुआ था। लेकिन उन्हें ये रोल रास नहीं आया।

8/9

द नेमसेक

हॉलीवुड फिल्म 'द नेमसेक' में रानी मुखर्जी को इरफान खान की पत्नी का रोल ऑफर हुआ था, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया।

9/9

सांवरिया

रानी मुखर्जी ने इस फिल्म को भी रिजेक्ट कर दिया था। बाद में यह फिल्म सोनम कपूर को मिली थी।

Hindi Newsफोटोमनोरंजनरानी मुखर्जी की ठुकराई ये 8 फिल्में, रिलीज के बाद हुईं हिट, लिस्ट में शामिल है हॉलीवुड की ये ब्लॉकबस्टर मूवी