'पेद्दी' की ओटीटी रिलीज का है इंतजार? पहले राम चरण के ये 7 हाई रेटिंग मूवीज देख लो

फिल्म पेद्दी की ओटीटी रिलीज में अभी वक्त है, तब तक आप राम चरण की ये हाई रेटिंग फिल्में एन्जॉय कर सकते हैं जो सुपरहिट रही थीं। तो चलिए जानते हैं इनकी रेटिंग और कहानियां।

Puneet ParasharJun 10, 2026 04:23 pm IST
1/8

राम चरण की टॉप 7 फिल्मों की लिस्ट

साउथ के सुपरस्टार एक्टर राम चरण इन दिनों अपनी फिल्म 'पेद्दी' को लेकर सुर्खियों में हैं। अपनी अदाकारी से हर किरदार में जान फूंक देने वाले राम चरण की फिल्म पेद्दी के ओटीटी पर आने का इंतजार कर रहे हैं, तो आपको थोड़ा वेट और करना पड़ सकता है। इस फिल्म के ओटीटी पर आने से पहले आप राम चरण की सबसे हाई रेटिंग वाली फिल्में ओटीटी पर एन्जॉय कर सकते हैं।

2/8

रंगास्थलम

साल 2018 में आई इस फिल्म की IMDb पर रेटिंग 8.2 है। फिल्म में राम चरण ने गांव के एक सीधे-साधे लड़के का रोल प्ले किया है, जो थोड़ा बहरा है और नाव चलाकर गुजारा करता है। कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब शहर से आया उसका पढ़ा लिखा भाई गांव के भ्रष्ट सरपंच के खिलाफ चुनाव लड़ने का फैसला करता है।

3/8

RRR

इस फिल्म के बारे में इतना कहना काफी होगा कि इसका निर्देशन लीजेंडरी डायरेक्टर राम चरण ने किया है और इसके एक गाने की वजह से तो इसने ऑस्कर तक का सफर तय किया था। जबरदस्त एक्शन और इमोशन्स से लबरेज यह फिल्म एक ब्लॉकबस्टर हिट थी। IMDb पर रेटिंग 7.8 है।

4/8

ध्रुवा

यह राम चरण की एक और हाई रेटिंग मूवी जिसकी कहानी है। फिल्म में राम चरण ने 'ध्रुवा' नाम के एक ईमानदार IPS ऑफिसर का रोल प्ले किया है जो छोटे-मोटे अपराधियों को पकड़ने की बजाय सीधे अपराध की जड़ पर वार करना चाहता है। फिल्म की IMDb रेटिंग 7.8 है।

5/8

मगधीरा

इस फिल्म की IMDb पर रेटिंग 7.4 है। अगर आपको फिल्मों में पुनर्जन्म वाला कॉन्सेप्ट पसंद है और राम चरण का एक्शन वाला अवतार देखना चाहते हैं, तो आपको यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए। बेस्ट पार्ट- इसका निर्देशन भी राजामौली ने किया है।

6/8

ऑरेन्ज

यह फिल्म साल 2010 में आई थी। कहानी एक ऐसे शख्स की है, जो मानता है कि प्यार जिंदगी भर नहीं चल सकता। इस फिल्म की IMDb पर रेटिंग 6.7 है।

7/8

ब्रूस ली - द फाइटर

राम चरण की एक और दमदार एक्शन मूवी जिसमें वह लोगों की हड्डियां तोड़ते नजर आते हैं। कहानी एक ऐसे स्टंटमैन की है, जिसे एक लड़की गलती से बहुत नेक पुलिस वाला समझ बैठती है, इसके बाद वह जुर्म के खिलाफ पुलिस की तरफ से लड़ना शुरू कर देता है।

8/8

येवाडू

एक शख्स जब अचानक कोमा से जागता है, तो उसके पास उसका लक्ष्य बहुत क्लीयर है। वह जानता है कि उसे किसी से बदला लेना है, लेकिन क्या उसका बदला और उसकी यह लड़ाई पूरी हो पाएगी।

Hindi Newsफोटोमनोरंजन'पेद्दी' की ओटीटी रिलीज का है इंतजार? पहले राम चरण के ये 7 हाई रेटिंग मूवीज देख लो