Hindi Newsफोटोमनोरंजनराजश्री की 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में, एक में सलमान ने किया था डबल रोल

राजश्री की 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में, एक में सलमान ने किया था डबल रोल

सूरज बड़जात्या की प्रोडक्शन कंपनी राजश्री प्रोडक्शन्स लंबे वक्त से दर्शकों को शानदार फिल्में दे रही है। आज हम आपको राजश्री प्रोडक्शन्स की 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म के नाम आपको बता रहे हैं। 

Harshita PandeySat, 8 Nov 2025 11:34 AM
1/11

राजश्री प्रोडक्शन्स की 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में

सूरज बड़जात्या का राजश्री प्रोडक्शन्स लंबे वक्त से दर्शकों को शानदार फिल्में दे रहे हैं। आज हम आपको राजश्री प्रोडक्शन्स की 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों के बारे में बता रहे हैं। पहले नंबर पर सलमान खान की डबल रोल वाली फिल्म है।

2/11

प्रेम रत्न धन पायो

लिस्ट में पहले नंबर पर सलमान खान की फिल्म प्रेम रत्न धन पायो है। फिल्म में सलमान खान ने डबल रोल निभाया था। boxofficeindia.com की मानें तो फिल्म ने भारत में 194.30 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई की थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस हिट थी।

3/11

हम आपके हैं कौन

लिस्ट में दूसरे नंबर पर सलमान खान और माधुरी की फिल्म हम आपके हैं कौन है। फिल्म ने भारत में 72.46 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर थी।

4/11

हम साथ-साथ हैं

लिस्ट में तीसरे नंबर पर सलमान खान, सैफ अली खान और मोनीष बहल की फिल्म हम साथ-साथ हैं। फिल्म ने भारत में 39.17 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। फिल्म ब्लॉकबस्टर थी।

5/11

विवाह

लिस्ट में चौथे नंबर पर शाहिद कपूर और अमृता राव की फिल्म विवाह है। फिल्म ने भारत में 31.56 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी।

6/11

ऊंचाई

लिस्ट में 5वें नंबर पर साल 2022 में आई फिल्म ऊंचाई है। फिल्म ने भारत में 28.70 करोड़ की कमाई की थी।

7/11

मैं प्रेम की दीवानी हूं

लिस्ट में छठे नंबर ऋतिक रोशन और करीना कपूर की फिल्म मैं प्रेम की दीवानी हूं है। फिल्म ने भारत में 17.79 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस फ्लॉप थी।

8/11

एक विवाह ऐसा भी

लिस्ट में 7वें नंबर पर फिल्म एक विवाह ऐसा भी है। फिल्म ने भारत में 1.71 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस फ्लॉप थी।

9/11

लव यू मिस्टर कलाकार

लिस्ट में 8वें नंबर पर साल 2011 में आई फिल्म लव यू मिस्टर कलाकार है। फिल्म ने भारत में 1.54 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस डिजास्टर थी।

10/11

सम्राट एंड कंपनी

लिस्ट में 9वें नंबर पर साल 2014 में आई फिल्म सम्राट एंड कंपनी है। फिल्म ने भारत में 1.54 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस डिजास्टर थी।

11/11

इसी लाइफ में

लिस्ट में 10वें नंबर पर साल 2010 में आई फिल्म इसी लाइफ में है। फिल्म ने भारत में 1.01 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस डिजास्टर थी।