
जब भी राजपाल यादव की बात होती है, उनके कई कॉमेडी किरदार आंखों के सामने तैर जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक कॉमेडी किरदार निभाए हैं। आज हम आपको राजपाल यादव के टॉप 5 मोस्ट पॉपुलर कॉमेडी किरदारों के बारे में बता रहे हैं।

2/7राजपाल यादव के किरदार ऐसे होते हैं जो फिल्मों से निकलकर मीम की दुनिया में अमर हो जाते हैं। सालों पहले आई फिल्मों में राजपाल यादव ने जो किरदार निभाए वो आज भी आपको इंस्टा पर दिखते हैं। हम आपको राजपाल यादव के जो 5 किरदार बता रहे हैं, इसमें से आपका फेवरेट कौन सा है?

3/7साल 2007 में आई हॉरर कॉमेडी भूल भुलैया में राजपाल यादव ने छोटा पंडित का किरदार निभाया था। उनका ये किरदार उनके सबसे पॉपुलर किरदारों में से नंबर 1 पर है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.5 है।

4/7चुप चुप के में राजपाल यादव ने बंड्या का किरदार निभाया था। 'इसको जिला क्यों नहीं घोषित कर देते', 'आरी मिल जाएगी', 'मालिक, इतना खर्चा हो गया है तो एक चिप्स ले ही लेते हैं' जैसे डॉयलोग्स मीम लवर्स के फेवरेट हैं। फिल्म साल 2006 में रिलीज हुई थी। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.1 है।

5/7भागम भाग में राजपाल यादव ने गुल्लू का किरदार निभाया जाता है। 'अहा, रहा नहीं जाता है' इसी फिल्म का डायलोग है और सोशल मीडिया पर बहुत लोकप्रिय है। फिल्म साल 2006 में रिलीज हुई थी। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.7 है।

6/7साल 2007 में फिल्म ढोल रिलीज हुई थी। इस फिल्म में राजपाल यादव ने मारू का रोल निभाया था। इस फिल्म से राजपाल यादव के कई मीम्स हैं। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.6 है।

7/7हेरा फेरी 2 साल 2006 में रिलीज हुई थी। फिल्म में राजपाल यादव ने गुंडे पप्पू का किरदार निभाया था। इस फिल्म से अक्षय कुमार और राजपाल यादव के साथ में कई सीन्स मीम की दुनिया में काफी पॉपुलर हैं। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.4 है।
