1/7साउथ सुपरस्टार रजनीकांत को उनके फैंस भगवान का दर्जा देते हैं। उनकी दीवानगी साउथ में ही नहीं बल्कि बॉलीवुड में भी खूब देखने को मिलती है। एक्टर ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। रजनीकांत का स्टाइल और स्वैग ही सबसे जुदा है।

लेकिन क्या आप जानते हैं अपने शानदार करियर में रजनीकांत ने कई फिल्मों के ऑफर को ठुकरा दिया था, जो बाद में हिट रहीं। आइए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में...

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है साल 1993 में रिलीज हुई की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'तिरंगा' का। ये इस मूवी में राजकुमार, नाना पाटेकर जैसे कलाकार लीड रोल में थे। तिरंगा' में रजनीकांत को राज कुमार के अपोजिट 'इंस्पेक्टर वागले' का किरदार ऑफर हुआ था। लेकिन बाद में थलाइवा के सेकेंड लीड रोल को मना के करना के बाद ये ऑफर नाना पाटेकर के हाथ लगा। इसी किरदार ने नाना पाटेकर को सुपरस्टार बनाया था।

साउथ के जीनियस निर्देशक शंकर की फिल्म 'मुधालवन' तमिल सिनेमा की सबसे बेहतरीन पॉलिटिकल-एक्शन फिल्म मानी जाती है। ये मूवी में पहले रजनीकांत को ऑफर हुई थी, उनके मना करने के बाद ये रोल साउथ एक्टर अर्जुन को मिला। रिलीज के बाद ये मूवी ब्लॉकबस्टर साबित हुई और अर्जुन को इस रोल ने सुपरस्टार बनाया।

कमल हासन स्टारर 'इंडियन' दर्शकों की फेवरेट लिस्ट में शामिल है। इसे शंकर ने ही डायरेक्ट की थी, जो कमल हासन के करियर की शानदार फिल्मों में शुमार है। कलम हासन से पहले इस रोल के लिए शंकर की पहली पसंद रजनीकांत थे। लेकिन रजनीकांत ने ये फ़िल्म रिजेक्ट कर दी थी।

रजनीकांत को ये तमिल फिल्म साल 2022 में 'कबाली' ऑफर हुई थी, लेकिन उन्होंने इसका भी ऑफर ठुकरा दिया था। बाद में ये मूवी साउथ के मिस्टर परफेक्शनिस्ट विक्रम लीड रोल निभाने जा रहे हैं।

पापनासम इस लिस्ट में 'पापनासम' का नाम भी शामिल है। बता दें कि रजनीकांत को तमिल ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पापनासम' (दृश्यम) भी ऑफर हुई थी, लेकिन उन्होंने इसका ठुकरा दिया था क्योंकि उन्हें इसके 2 सीन पसंद नहीं आये। इसके बाद ये फिल्म कमल हासन के हाथ लगी और ये मूवी ब्लॉकबस्टर साबित हुई।
