
एक्टर्स की लाइफ जितनी बाहर से हैप्पी लगती है, उतनी ही अंदर से उतार-चढ़ाव से भरी रहती है। अब हम आपको एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं जिन्हें उनके परिवार वालों के साथ मार दिया जाता है।

2/8दरअसल, लैला ने राजेश के साथ फिल्म वफा ए डेडली लव स्टोरी में काम किया था। फिल्म में दोनों के कई इंटीमेट सीन थे जो काफी चर्चा में रहे थे।

3/8लेकिन फिर साल 2011 में लैला खान और उनके परिवार के 5 फैमिली मेंबर रातों रात गायब हो गए। उस केस की जांच करने वाले रिटायर मुंबई क्राइम ब्रांच अफसर अंदाबास पोटे ने क्राइम राइटर और जर्नलिस्ट हुसैन जैदी को दिए इंटरव्यू में कहा था कि लैला और बाकी का निधन उनके सौतेले पिता ने किया था।

4/8लैला की मां ने दरअसल, परवेज तक से शादी की थी। वह लैला की मां के तीसरे पति थे और ओशिवारा में परिवार के साथ रहते थे। परवेज काफी धार्मिक थे और उन्हें लैला का फिल्मों में काम करना पसंद नहीं था।

5/8रिपोर्ट्स के मुताबिक परवेज ने जब लैला की मां से इस बारे में कहा तो उन्होंने इसे इग्नोर करने को कहा। इसके बाद परवेज ने लैला को दुबई में काम करने को कहा, लेकिन लैला ने मना कर दिया।

6/8वहीं प्रॉपर्टी को लेकर भी विवाद हो रहे थे और फिर परवेज ने मर्डर का प्लान बनाया। लैला का फार्महाउस था जहां सब छुट्टियां मना रहे थे, लेकिन जब परिवार वापस नहीं लौता तो लैला की मां के पहले पति ने शिकायत दर्ज की।

7/8सभी लाशों को एक स्विमिंग पूल के लिए बने गड्ढे में दफनाया गया था। पोटे ने बताया था कि पहले तीन लाशों को गड्ढे में डाला था, इसके बाद गद्दे और तकियों से उन्हें दबाया और फिर तीन और लाशों को दफनाकर उन्हें भी गद्दे और तकियों से ढक दिया गया था।

8/8जब पुलिस वहां जांच करने पहुंची तो उन्हें लैला के सौतेले पिता का आधार कार्ड मिला। इसके बाद जब पूछताछ हुई तो उसने अपना गुनाह कबूल किया और फिर उसे कोर्ट ने सजा-ए-मौत सुनाई।
