1/8परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा लाइफ के नए चैप्टर को एंजॉय कर रहे हैं। दोनों कुछ दिनों पहले ही बेटे के पैरेंट्स बने हैं।

अब बुधवार को परिणीति के बर्थडे पर राघव ने कुछ अनसीन फोटोज शेयर की हैं अपनी और परिणीति की जो प्रेग्नेंसी के दौरान की हैं।

ये फोटोज परिणीति की मैटरनिटी फोटोशूट की हैं जिसमें दोनों ने व्हाइट टॉप और शर्ट पहनी है। इस फोटो में राघव, परिणीति के पेट पर कान लगाए हुए हैं।

इस फोटो में राघव ने परिणीति के पेट को टच किया हुआ है और दोनों एक-दूसरे में खोए हुए हैं।

परिणीति के खास दिन को और खास बनाने के लिए राघव ने जो अनसीन फोटोज शेयर की हैं जो फैंस के लिए भी बड़ी ट्रीट है।

राघव ने इसके साथ ही एक प्यारा कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा, हैप्पी बर्थडे नई और बेस्ट मम्मी को। क्या खूबसूरत जर्नी रही है गर्लफ्रेंड से पत्नी और अब हमारे प्यारे बेटे की मां तक।

परिणीति और राघव ने 2023 में सगाई की फोटोज शेयर कर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया था। इसके बाद दोनों ने उसी साल राजस्थान में शादी की थी।

दोनों ने इसी साल अगस्त में प्रेग्नेंसी की खबर शेयर की थी और अब दोनों बेटे के साथ लाइफ के बेस्ट मोमेंट्स एंजॉय कर रहे हैं।
