स्पॉटिफाई पर सबसे ज्यादा सुना जाता है लगान का कौन सा गाना? सबसे नीचे है 'चले चलो'

25 Years of Lagaan: लगान एक ऐसी फिल्म थी जिसके सभी गाने सुपरहिट थे। ये गाने आज भी सुने जाते हैं। आइए जानते हैं स्पॉटिफाई पर आमिर खान की फिल्म का कौन सा गाना सबसे ज्यादा सुना जाता है। 

Harshita PandeyJun 12, 2026 10:23 pm IST
1/7

लगान

लगान रिलीज हुए 15 जून को पूरे 25 साल हो जाएंगे। इस फिल्म के साथ-साथ फिल्म का साउंडट्रैक भी खूब पसंद किया गया था। आज भी लगान के गाने सुने जाते हैं। आइए जानते हैं स्पॉटिफाई पर लगान का कौन सा गाना सबसे ज्यादा सुना जाता है, और कौन सा सबसे कम।

2/7

राधा कैसे न जले

लगान के 25 साल पूरे होने की खुशी में स्पॉटिफाई इंडिया ने एक इवेंट किया। इस इवेंट को टीवी होस्ट चैंग ने होस्ट किया। उनके साथ बातचीत के लिए जुड़े आशुतोष गाविरकर, जावेद अख्तर, एआर रहमान और आमिर खान ने। इसी बातचीत के दौरान चैंग ने लगान के गानों को स्पॉटिफाई पर उनके स्ट्रीम होने के नंबर्स के आधार पर अरेंज किया। चैंग ने बताया स्पॉटिफाई पर सबसे ज्यादा राधा कैसे न जले सुना जाता है। इसका स्ट्रीमिंग नंबर 81 मिलियन से ज्यादा है। इस गाने को आशा भोसले और उदित नारायण ने गाया है।

3/7

ओ पालनहारे

लिस्ट में दूसरे नंबर पर भजन ओ पालनहारे है। इस गाने की स्ट्रीमिंग 40 मिलियन से ज्यादा है। गाने को आवाज दी है लता मंगेशकर और उदित नारायाण ने।

4/7

मितवा

लिस्ट में तीसरे नंबर पर गाना है मितवा। इस गाने को गाया है अलका याग्निक, उदित नारायण, सुखविंदर सिंह और श्रीनिवास ने। गाने की स्पॉटिफाई पर स्ट्रीमिंग 19 मिलियन से ज्यादा है।

5/7

ओ रे छोरी

लिस्ट में चौथे नंबर पर लव सॉन्ग ओ रे छोरी है। इस गाने की स्पॉटिफाई स्ट्रीमिंग 15 मिलियन से ज्यादा है। गाने को वसुंधरा दास, अलका यागनिक और उदित नारायण ने गाना है।

6/7

घनन-घनन

लिस्ट में 5वें नंबर पर लगान का गाना घनन-घनन है। स्पॉटिफाई पर इस गाने की स्ट्रीमिंग 8.8 मिलियन से ज्यादा है। गाने को गाया है अलका यागनिक, उदित नारायण, सुखविंदर सिंह, शंकर महादेवन और शान ने।

7/7

चले चलो

लिस्ट में छठे नंबर पर चले चलो गाना है। ये गाना लिस्ट में सबसे नीचे है। गाने की स्पॉटिफाई स्ट्रीमिंग 7 मिलियन से ज्यादा है। गाने को गाया है श्रीनिवास और एआर रहमान ने।

Hindi Newsफोटोमनोरंजनस्पॉटिफाई पर सबसे ज्यादा सुना जाता है लगान का कौन सा गाना? सबसे नीचे है 'चले चलो'