
पिछले कुछ वक्त से रेस फ्रेंचाइजी के चौथे पार्ट को लेकर सुगबुगाहट है। अब इस फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

2/8फिल्मफेयर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आमिर खान रेस 4 का हिस्सा हो सकते हैं। आमिर खान को फिल्म की स्क्रिप्ट पसंद आई है।

3/8रिपोर्ट में कहा गया है कि आमिर ने स्क्रिप्ट सुनी है और उन्हें वो पसंद भी आई है। उन्होंने फिल्म में दिलचस्पी दिखाई है और चाहते हैं कि विजय कृष्णा आचार्या फिल्म को डायरेक्ट करें। अभी बातचीत चल रही है, और अगर सब सही रहता है तो रेस 4 में आमिर खान नजर आएंगे।

4/8अगर आमिर खान डायरेक्टर विजय कृष्णा आचार्या के साथ काम करते हैं, तो ये तीसरी बार होगा जब आमिर और विजय साथ काम करेंगे। इससे पहले आमिर खान और विजय धूम 3 और ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में साथ काम कर चुके हैं।

5/8रेस के पहले दो पार्ट्स का हिस्सा सैफ अली खान थे। रेस 3 में सलमान खान ने सैफ अली खान को रिप्लेस किया था। अब चौथे पार्ट में सैफ अली खान लौटते हैं या नहीं, या आमिर खान उनकी जगह लेंगे ये देखना दिलचस्प होगा। क्या सलमान खान पार्ट 4 का हिस्सा होंगे या नहीं, इसपर भी अभी कोई अपडेट नहीं आया है।

6/8रेस फ्रेंचाइजी की बात करें तो इस फिल्म का पहला पार्ट साल 2008 में आया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। रेस में सैफ अली खान, कटरीना कैफ, अक्षय खन्ना और बिपाशा बसु जैसे एक्टर्स नजर आए थे।

7/8रेस 2 की बात करें तो ये फिल्म साल 2013 में आई थी। फिल्म में सैफ अली खान, अनिल कपूर, दीपिका पादुकोण, अमीषा पटेल और जॉन अब्राहम जैसे एक्टर्स नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सेमी हिट थी।

8/8रेस 3 की बात करें तो ये फिल्म साल 2018 में आई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप थी। फिल्म में सैफ अली खान की जगह सलमान ने ली थी।
