
अल्लू अर्जुन और फिल्ममेकर एटली फिल्म लेकर आ रहे हैं जिसका नाम है राका। इस फिल्म की जबसे अनाउंसमेंट हुई है तबसे इसको लेकर काफी चर्चा है। फिल्म में अल्लू के साथ दीपिका पादुकोण और रश्मिका मंदाना भी लीड रोल में हैं।

2/9हाल ही में फिल्म से अल्लू अर्जुन का पहला लुक रिलीज हुआ था जो काफी वायरल हुआ। अल्लू का यह अब तक का सबसे अलग लुक है।

3/9अब फिल्म की कास्ट की फीस को लेकर भी काफी चर्चा हो रही है और कहा जा रहा है कि अल्लू को काफी बड़ा अमाउंट मिल रहा है। वहीं दीपिका पादुकोण को रश्मिका से काफी ज्यादा फीस मिल रही है।

4/9डेक्कन क्रॉनिकल की रिपोर्ट के मुताबिक अल्लू अर्जुन को राका के लिए 175 करोड़ रुपये मिले हैं। अल्लू को दीपिका से 7 गुना ज्यादा फीस मिली है।

5/9रिपोर्ट्स यह भी हैं कि अल्लू फिल्म में कई किरदार निभा रहे हैं जिसमें से एक पुलिस, एक पिता और एक आधा-इंसान और आधा राक्ष्स का किरदार निभाया है।

6/9वहीं दीपिका पादुकोण की बात करें तो उन्हें रिपोर्ट्स के मुताबिक 25 करोड़ रुपये मिले हैं। दीपिका और अल्लू की यह पहली फिल्म है साथ में।

7/9रश्मिका मंदाना को वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक सिर्फ 5 करोड़ रुपये मिल रहे हैं।

8/9वहीं फिल्म के बजट की बात करें तो वो भी बड़ा अमाउंट है। इस मूवी का 700 करोड़ बजट है।

9/9बता दें कि राका, एटली के ड्रीम प्रोजेक्ट की तरह है। एटली ने कहा था, राका सिर्फ एक फिल्म नहीं। ये मेरा एक हिस्सा है जिसे मैं सालों से लेकर चल रहा हूं। 18 साल से मेरे अंदर ये आइडिया है और इसे मैंने कभी हल्का नहीं होने दिया।
