प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ और नीलम की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। बीते दिन कपल की मेहंदी और कॉकटेल पार्टी थी जिसमें प्रियंका की सास और ससुर ने शिरकत की थी।
प्रियंका ने सोशल मीडिया पर मेहंदी की कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। इस तस्वीरों में प्रियंका का पूरा परिवार नजर आ रहा है, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा प्रियंका के सास-ससुर की हो रही है।
प्रियंका की सास ने भी मेहंदी लगवाई और फिर उसे फ्लांट किया। वहीं प्रियंका के ससुर उनकी तस्वीरें लेते नजर आ रहे हैं।
लोग प्रियंका के सास-ससुर के लुक और केमिस्ट्री की खूब तारीफ कर रहे हैं।
यहां देखिए प्रियंका और उनकी सास की मेहंदी की डिजाइन।
मेहंदी सेरेमनी में प्रियंका की बहन और बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट मन्नारा चोपड़ा भी नजर आईं।
हल्दी सेरेमनी की तरह प्रियंका ने कॉकटेल पार्टी में भी अपनी बेटी मालती के साथ ट्विनिंग की थी। दोनों का लुक खूब वायरल हो रहा है।
इस तस्वीर में प्रियंका, उनकी बेटी मालती और उनका भाई सिद्धार्थ मस्ती करते नजर आ रहे हैं।