तुम्बाड 2 की फीमेल लीड के लिए कटरीना कैफ, प्रियंका चोपड़ा या नयनतारा को लेकर चर्चा, कौन होगा फिल्म का हिस्सा

सोहम शाह की सुपरहिट फिल्म तुम्बाड का सीक्वल तुम्बाड 2 आ रहा है। फैंस इस फिल्म को देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं क्योंकि पहले पार्ट ने तो दर्शकों का दिल जीत लिया था।

Sushmeeta SemwalApr 30, 2026 11:52 pm IST
1/8

प्रियंका, कटरीना और नयनतारा

तुम्बाड 2 आने वाली है और इसके लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। सोहम शाह साल 2018 में रिलीज हुई तुम्बाड के बाद अब इसका सीक्वल लेकर आ रहे हैं जिसको लेकर काफी बज है। वहीं अब फिल्म की लीड एक्ट्रेस को लेकर अपडेट आ रहे हैं। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक मेकर्स इसमें लीड हिरोइन के लिए बड़े चेहरे देख रहे हैं।

2/8

तुम्बाड 2 के लिए आ रहे 3 नाम

दरअसल, मेकर्स चाहते हैं कि प्रियंका चोपड़ा, कटरीना कैफ और नयनतारा में से किसी एक को फिल्म के लिए फाइनल करें। खैर अभी ये सब डिस्कशन पीरियड में हैं और अभी कुछ फाइनल नहीं हुआ है।

3/8

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

बता दें कि हाल ही में फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस हुई है। मेकर्स ने बताया कि तुम्बाड 2 दिसंबर 3 2027 पर रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज डेट शेयर कर लिखा था कि प्रलय आएगा।

4/8

नवाजुद्दीन सिद्दीकी का मिला साथ

वहीं सोहम शाह के साथ फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी लीड रोल में होंगे। सोहम, नवाजुद्दीन के साथ काम करके काफी खुश हैं।

5/8

इस स्टोरी को आगे ले जाना है चैलेंजिंग

फिल्म के डायरेक्टर आदेश प्रशाद ने कहा कि इस स्टोरी को आगे लेकर जाना एक्साइटिंग और चैलेंजिंग है क्योंकि पहली फिल्म को काफी पसंद किया गया था। हम कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं जो ओरिजनल से रूटेड रहे, लेकिन इसके साथ ही ऑडियंस को फ्रेश एक्सपीरियंस दिखाना है।

6/8

तुम्बाड के पहले पार्ट की स्टोरी

बता दें कि तुम्बाड पहले साल 2018 में रिलीज हुई थी। फिल्म में सोहम ने विनायक राव का किरदार निभाया था जो काफी लालची है और उस लालच के लिए वह खतरे से लड़ता है। बाद में बेटे को भी इसमें फंसा देता है।

7/8

पहला पार्ट किसने किया था डायरेक्ट

पहले पार्ट को राही अनिल बार्वे ने आनंद गांधी के साथ डायरेक्ट किया था। वहीं आदेश प्रशाद को डायरेक्टर थे। फिल्म मितेश शाह ने लिखी थी, प्रसाद बार्वे और गांधी के साथ।

8/8

सोहम ने प्रोड्यूस की थी फिल्म

सोहम शाह ने इसमें परफॉर्म किया और इसे प्रोड्यूस भी किया था आनंद एल राय, मुकेश शाह और अमिता शाह के साथ।

Hindi Newsफोटोमनोरंजनतुम्बाड 2 की फीमेल लीड के लिए कटरीना कैफ, प्रियंका चोपड़ा या नयनतारा को लेकर चर्चा, कौन होगा फिल्म का हिस्सा