प्राइम वीडियो पर ट्रेंड कर रही साउथ फिल्म लीडर की कहानी पसंद आएगी, जबरदस्त एक्शन, IMDB पर अच्छी रेटिंग

प्राइम वीडियो पर साउथ एक्टर लीजेंड सरवानन की फिल्म लीडर ट्रेंड कर रही है। फिल्म की कहानी देखने के बाद आप सोचेंगे कि इसे थिएटर पर क्यों नहीं देखा। एक्टर ने जबरदस्त कमबैक किया है। जानिए क्या है फिल्म की कहानी और आपको देखनी चाहिए या नहीं?

Usha ShrivasJun 03, 2026 12:27 pm IST
1/7

फिल्म लीडर की कहानी

लीजेंड सरवनन को पिछली फिल्म द लीजेंड में काम किया था। लेकिन ऑडियंस को सिर्फ निराशा ही मिली। लेकिन अब सरवानन की फिल्म लीडर की तारीफ हो रही है। ऑडियंस ने ऐसी कहानी और परफॉरमेंस की उम्मीद नहीं की थी। IMDb पर इस फिल्म को 6.4 की रेटिंग मिली हुई है।

2/7

कार मैकेनिक

फिल्म की कहानी शक्तिवेल नाम के एक कार मैकेनिक की है जिसका किरदार सरवानन ने निभाया है। शक्तिवेल अपने मकान मालिक के गैरेज में काम करता है जिसका सबसे बड़ा क्लाइंट साल्ट राजू है जो एक स्मगलर है। और गैरकानूनी काम करता है। वो पोर्ट्स से अपने काम को जारी रखता है।

3/7

जबरदस्त एक्शन

फिल्म सवा दो घंटे लंबी है। इसके अंदर जबरदस्त एक्शन दिखाया गया है। राजू नाम का स्मगलर अक्सर अपनी कार ठीक करवाने के लिए शक्तिवेल के गैराज में आता है। लेकिन इस केस की जांच कर रहा पुलिस ऑफिस शक्तिवेल का ही इस्तेमाल कर उसे गैंग तक पहुंचने की कोशिश करता है।

4/7

अंडरवर्ल्ड की दुनिया

यहां शक्तिवेल और उनकी बेटी अंडरवर्ल्ड की दुनिया में फंस जाती है। अब शक्तिवेल अपनी बेटी के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार हो जाता है। और यहीं उसका अतीत सामने आता है। बेटी के लिए वो अपने पुराने रूम में वापस आ जाता है।

5/7

स्क्रीनप्ले और फाइट सीक्वेंस

फिल्म की कहानी नई नहीं है। लेकिन स्क्रीनप्ले और फाइट सीक्वेंस शानदार लगते हैं। फिल्म की आगे की कहानी एक पिता और उसकी बेटी को बचाने की कोशिश करते हुए देख सकते हैं।

6/7

शक्तिवेल का अतीत

कहानी में आगे शक्तिवेल के अतीत को दिखाया जाता है। पुलिस ऑफिसर इंदिरा को पता चलता है कि शक्तिवेल ही पोनमारन है जो एक समय पर इंडियन कॉवेर्ट ऑपरेशन का लीडर था। ऑपरेशन के दौरान उसकी मुलाकात मीरा से हुई थी। दोनों में प्यार हुआ और फिर बेटी आइरीन का जन्म।

7/7

 पोनमारन पर आरोप

अतीत में पोनमारन पर आरोप लगा कि उनसे स्टूडेंट को भागने में मदद की है और इस वजह से उसे 6 साल की जेल सजा हो जाती है। अब शक्तिवेल यानी पोनमारन राजू का नेटवर्क खत्म करना चाहता है। कहानी जितनी सिंपल लग रही है उतनी है नहीं। कई मजेदार सीन और जबरदस्त एक्शन इस फिल्म में देखने को मिलेगा।

Hindi Newsफोटोमनोरंजनप्राइम वीडियो पर ट्रेंड कर रही साउथ फिल्म लीडर की कहानी पसंद आएगी, जबरदस्त एक्शन, IMDB पर अच्छी रेटिंग