Hindi NewsफोटोमनोरंजनPrime Video 10 Trending Movies: आयुष्मान की थामा को पीछे छोड़ नंबर 1 बनी ये फिल्म, टॉम क्रुज भी छाए

Prime Video 10 Trending Movies: आयुष्मान की थामा को पीछे छोड़ नंबर 1 बनी ये फिल्म, टॉम क्रुज भी छाए

अमेजन प्राइम वीडियो पर ट्रेंड कर रही फिल्मों की लिस्ट तैयार की गई है। इनमें से कुछ फिल्में आते ही ट्रेंड करने लगी हैं, लेकिन कुछ ऐसी भी फिल्में हैं जो पिछले कुछ हफ्तों से ट्रेंड का हिस्सा है, टॉप फिल्मों की लिस्ट से बाहर ही नहीं हो रही है ये एक फिल्म।

Usha ShrivasJan 13, 2026 01:13 pm IST
1/11

अमेजन प्राइम वीडियो पर ट्रेंड कर रही हैं ये फिल्में

अमेजन प्राइम वीडियो पर हॉरर, कॉमेडी और एक्शन से भरपूर फिल्में छाई हुई। इन फिल्मों को ऑडियंस की तरफ अच्छे व्यूज मिल रहे हैं। जानिए आज कौनसी फिल्में ट्रेंड कर रही हैं।

2/11

ड्राइव

आज नंबर 1 पर फिल्म ड्राइव ट्रेंड कर रही है। ये फिल्म जबरदस्त एक्शन और थ्रिलर से भरी है। फिल्म की कहानी एक बिजनेस टाइकून और एक हैकर के बीच की कहानी है। फिल्म आते ही ऑडियंस की फेवरेट बन गई है। इस फिल्म में आधी पिनिसेट्टी, मैडोना सेबेस्टियन ने काम किया है।

3/11

थामा

दूसरे नंबर पर आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म थामा ट्रेंड कर रही है। ये हॉरर कॉमेडी फिल्म ऑडियंस को पसंद आ रही है। थिएटर में मिलेजुले रिस्पोंस के बाद अमेज़न प्राइम वीडियो पर छाई हुई है।

4/11

जटाधारा

सोनाक्षी सिन्हा स्टारर सुपरनैचुरल मिस्ट्री फिल्म जटाधारा तीसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है। फिल्म मिस्ट्री और सस्पेंस से भरी है। सुधीर बाबू ने लीड किरदार निभाया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। लेकिन OTT पर आने के बाद ट्रेंड कर रही है।

5/11

कुंग फू पांडा 4

कुंग फू पांडा का चौथा पार्ट आ गया है। पो एक बार फिर नए मिशन पर निकलता है जहां जबरदस्त एक्शन के साथ इमोशनल मोमेंट्स भी देखने को मिलते हैं। ये फिल्म नंबर 4 पर ट्रेंड कर रही है।

6/11

एलियन रोमुलस

एलियन रोमुलस अलेक साइंस फिक्शन हॉरर फिल्म है। फिल्म के खतरनाक एलियन और इंसानों के बीच के संघर्ष पर बेस्ड है। ये फिल्म नंबर 5 पर ट्रेंड कर रही है।

7/11

फाइनल डेस्टिनेशन ब्लडलाइन्स

ये एक अनोखी कहानी पर बनी फिल्म है। जिसमें लोग मौत से बचने की कोशिश कर रहे हैं। ये भी हॉरर फिल्म है जो ऑडियंस को पसंद आ रही है। आज नंबर 6 पर ट्रेंड कर रही है।

8/11

मिशन: इम्पॉसिबल - डेड रेकनिंग

टॉम क्रुज की मिशन इम्पॉसिबल डेड रेकनिंग प्राइम वीडियो पर छाई हुई है। फिल्म में एथन हंट एक बार फिर दुनिया को बचाने के लिए मिशन पर निकलते हैं। फिल्म नंबर 7 पर ट्रेंड कर रही है।

9/11

द टैंक

द टैंक एक वॉर फिल्म है जिसमें बॉर्डर के पीछे फंसे टैंक के क्रू के स्ट्रगल की कहानी है। फिल्म रुलाती है और पसंद की जा रही है। आज ये फिल्म नंबर 8 पर ट्रेंड कर रही है।

10/11

जिगरीज

जिगरी दोस्तों पर आधारित ये फिल्म जिंदगी की मुश्किलों, अच्छे-बुरे रिश्तों दो दोस्तों की कहानी है। फिल्म ऑडियंस के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। प्राइम वीडियो पर आज जिगरीज नंबर 9 पर ट्रेंड कर रही है।

11/11

भगवंत केसरी

यह एक इमोशनल एक्शन ड्रामा है जो एक मजबूत पिता और उनकी बेटी के रिश्ते और समाज से टकराव की कहानी पर बेस्ड है। फिल्म में नंदमुरी बालकृष्ण, श्रीलीला ने काम किया है। आज ये फिल्म नंबर 10 पर बनी हुई है।