Prime Video Top 10: आते ही नंबर 1 बनी ये हिंदी फिल्म, इस साइलेंट मूवी ने भी छोड़ी छाप, आज ये फिल्में देख रहे हैं लोग

प्राइम वीडियो पर आज ये 10 फिल्में ट्रेंड कर रही हैं। हिंदी और साउथ फिल्मों की रेस में इस नई फिल्म ने नंबर आते ही धमाका कर दिया है। इसके अलावा एक ऐसी भी फिल्म ट्रेंड कर रही है जिसमें कोई डायलॉग ही नहीं हैं। चेहरे के हाव भाव से ही फिल्म ऑडियंस के बीच छाप छोड़ रही है।  

Usha ShrivasMar 07, 2026 08:22 am IST
1/11

प्राइम वीडियो पर ट्रेंड कर रही हैं ये 10 फिल्में

प्राइम वीडियो पर आज ट्रेंड करने वाली 10 फिल्मों की लिस्ट ये रही। हिंदी फिल्मों ने इस बार बाजी मार ली है। आते ही कमाल कर रही हैं ये फिल्में।

2/11

सूबेदार

अनिल कपूर फिल्म सूबेदार हाल में प्राइम वीडियो पर आई है और इस फिल्म ने कमाल कर दिया है। एक रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर अर्जुन मौर्या की कहानी है को अपनी जिंदगी में स्ट्रगल कर रहे हैं। बेटी से रिश्ते ठीक नहीं हैं और फिर माफिया से अपनी प्रॉपर्टी को लेकर जंग लड़ते हैं। फिल्म की कहानी ऑडियंस को पसंद आ रही है। फिल्म आते ही नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है।

3/11

द ब्लफ

प्रियंका चोपड़ा अपनी नई इंग्लिश फिल्म द ब्लफ को लेकर तारीफें बटोर रही हैं। हाल में महेश बाबू और एसएस राजामौली ने फिल्म में एक्ट्रेस के काम की तारीफ की थी। इस फिल्म की कहानी कैरेबियन महिला के अतीत से जुड़े सच की कहानी है। फिल्म नंबर 2 पर ट्रेंड कर रही है।

4/11

इक्कीस

श्रीराम राघवन के डायरेक्शन में बनी धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म इक्कीस पसंद की जा रही है। लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल के जीवन पर बेस्ड इस वॉर फिल्म को पसंद किया जा रहा है। प्राइम वीडियो पर ये फिल्म नंबर 3 पर ट्रेंड कर रही है।

5/11

तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी

बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी प्राइम वीडियो पर पसंद की जा रही है। पिछ्ले कुछ हफ्तों से ये फिल्म टॉप 10 में शामिल है। आज नंबर 4 पर ट्रेंड कर रही है।

6/11

हनी

प्राइम वीडियो पर एक तेलुगू हॉरर फिल्म हनी भी पसंद की जा रही है। फिल्म की कहानी ने ऑडियंस को हैरान कर दिया है। ये फिल्म आज नंबर 5 पर ट्रेंड कर रही है।

7/11

तन्वी द ग्रेट

तन्वी द ग्रेट पिछले साल थिएटर पर रिलीज हुई थी। अनुपम खेर ने इस फिल्म को लिखा, डायरेक्ट किया है। साथ ही फिल्म में वो अहम किरदार में भी नजर आए हैं। फिल्म की कहानी आम लोगों से अलग ऑटिस्टिक तन्वी की है जो आज प्राइम वीडियो पर नंबर 6 पर ट्रेंड कर रही है।

8/11

 एस्ट्रोनॉट

प्राइम पर एक साइंस फिक्शन एस्ट्रोनॉट भी छाई हुई है। फिल्म की कहानी नासा के एस्ट्रोनॉट पर बेस्ड है। ये फिल्म आज नंबर 7 पर ट्रेंड कर रही है।

9/11

गांधी टॉक्स

एक नई तमिल फिल्म आई है गांधी टॉक्स। AR रहमान के म्यूजिक वाली जिसमें विजय सेतुपति, अदिति राव हैदरी, अरविंद स्वामी, सिद्धार्थ जाधव जैसे एक्टर्स हैं। ये एक साइलेंट फिल्म है जो बिना किसी डायलॉग और एक्टर की आवाज के बनी है। इसमें सिर्फ चेहरे के भाव हैं जो ऑडियंस को समझ आ रहे हैं। फिल्म आज नंबर 8 पर ट्रेंड कर रही है।

10/11

नारी नारी नादेमा मुरारी

नारी नारी नादेमा मुरारी एक शानदार कॉमेडी ड्रामा फिल्म है जो फिल्म के किरदार गौतम और उसकी दो पत्नियों के इर्द गिर्द घूमती है। ये फिल्म ऑडियंस के बीच जबरदस्त हिट हुई है और आज नंबर 9 पर ट्रेंड कर रही है।

11/11

ईशा

आज 10वें नंबर पर साउथ की साइकोलॉजिकल हॉरर फिल्म ईशा ट्रेंड कर रही है। इस फिल्म की कहानी इतनी सीट से हिलने नहीं देगी। OTT पर इस फिल्म को अच्छा रिस्पोंस मिला है।

Hindi NewsफोटोमनोरंजनPrime Video Top 10: आते ही नंबर 1 बनी ये हिंदी फिल्म, इस साइलेंट मूवी ने भी छोड़ी छाप, आज ये फिल्में देख रहे हैं लोग