अलायंस में होगी इस हसीना की एंट्री, सलमान खान से ले चुकी है पंगा

प्राइम वीडियो के शो अलायंस में अब एक ऐसी हसीना की एंट्री होने जा रही है जो रियलिटी शोज का एक पॉपुलर चेहरा रह चुकी हैं। ये हसीना बिग बॉस के शो में आई थी और सलमान खान से इसकी काफी बहस हुई थी। 

Harshita PandeyJul 15, 2026 06:39 pm IST
1/8

अलायंस में आएगी ये नई हसीना

प्राइम वीडियो का रियलिटी शो द अलायंस काफी पसंद किया जा रहा है। इस शो में अली गोनी और सीमा सजदेह के बाद अब एक ऐसी हसीना की एंट्री होने जा रही है जो रियलिटी शोज का काफी पॉपुलर चेहरा रह चुकी हैं।

2/8

स्पिल्टिस्विला 15 से हुई थीं फेमस

इस हसीना का नाम है कशिश कपूर। कशिश कपूर सबसे पहले स्पिल्टिस्विला 15 में नजर आई थीं। इसके बाद कशिश कपूर बिग बॉस 18 में नजर आई थीं।

3/8

पसंद की जाती है कशिश की बोल्ड पर्सनालिटी

दोनों ही शोज में कशिश कपूर ऐसी कंटेस्टेंट रही हैं जो खुलकर अपनी राय रखती हैं और दूसरों से पंगा लेने में कभी डरती नहीं हैं।

4/8

बिग बॉस में हुआ था बड़ा बवाल

बिग बॉस के घर में कशिश कपूर की सलमान खान से काफी बहस हुई थी। एक एपिसोड में कशिश कपूर ने अपने को-कंटेस्टेंट अविनाश पर फ्लर्टिंग करने के आरोप लगाए थे। इसके बाद घर में एक बड़ा बवाल खड़ा हो गया था।

5/8

सलमान से लिया था पंगा

इस मुद्द पर जब सलमान खान ने कशिश कपूर से सवाल पूछे और उन्हें ही गलत ठहराया तो कशिश अपनी बात पर अड़ गईं और सलमान खान तक से पंगा ले लिया। सलमान खान ने उसके बाद कशिश कपूर से उस एपिसोड में बात नहीं की थी।

6/8

बाद में सलमान से मांगी माफी

हालांकि, अगले वीकेंड के वार पर कशिश कपूर ने सलमान खान से माफी भी मांगी थी। सलमान खान ने उन्हें माफ भी कर दिया था।

7/8

ब्रेक नहीं लेंगी कशिश

indiaforums.com के मुताबिक, अब कशिश कपूर अलायंस में नजर आएंगी। कशिश इस वक्त यूरोप में छुट्टियां मना रही हैं। कहा जा रहा है कि मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद कशिश ब्रेक नहीं लेंगी।

8/8

छुट्टियों से वापस आकर सीधा शो में एंट्री लेंगी कशिश

कशिश कपूर एयरपोर्ट पर लैंड होते ही सीधे हसीना अलायंस के सेट पर पहुंचेंगी और शो में ग्रैंड एंट्री करेंगी। सूत्रों ने बताया कि प्रोडक्शन कशिश को शो में लाने को लेकर काफी उत्साहित हैं। प्रोडक्शन का मानना है कि शो में कशिश की एंट्री घर में नई एनर्जी लेकर आएगी।

Hindi Newsफोटोमनोरंजनअलायंस में होगी इस हसीना की एंट्री, सलमान खान से ले चुकी है पंगा