1/7हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर मनोज कुमार आज भले ही इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन वो अपनी फिल्मों और दमदार एक्टिंग की चलते हमेशा ही अपने चाहने वालों के दिलों में हमेशा ही जिंदा रहेंगे। मनोज कुमार अपने जमाने के सुपरस्टार रहे हैं।

'भारत कुमार' के नाम से फेमस मनोज कुमार शानदार एक्टर होने के साथ ही मनोज एक सफल डायरेक्टर भी रहे। अपने करियर में मनोज ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। उनकी कई आइकोनिक फिल्में ऐसी हैं, जिन्हें आज भी काफी पसंद किया जाता है।

मनोज की एक ऐसी ही आइकोनिक फिल्म थी 'शोर'। साल 1972 में रिलीज हुई फिल्म 'शोर' में मनोज कुमार लीड रोल में तो थे ही, साथ ही वो इसके डायरेक्टर भी थे।

क्या आप जानते हैं 'शोर' में मनोज ने एक फेमस एक्टर को रोल ऑफर किया था, लेकिन उन्होंने इसे करने से मना कर दिया।

हम जिस एक्टर की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर प्राण हैं।

यही नहीं प्राण कई फिल्मों में तो लीड एक्टर्स पर भी भारी पड़े। प्राण अपने जमाने के उन अभिनेताओं से रहे हैं, जिन्होंने कॉमेडी से लेकर विलेन और गंभीर रोल पर्दे पर निभाए हैं।

बता दें कि मनोज कुमार की 'शोर' में उन्हें एक पाठन का रोल ऑफर हुआ था। उनके मना करने के बाद ये रोल प्रेम नाथ ने निभाया।
