
पूनम पांडे अक्सर अपने बयानों की वजह से विवादों में फंस जाती हैं। साल 2011 में भी पूनम पांडे ने एक ऐसा बयान दिया था जिसके बाद उनकी खूब आलोचना हुई थी और उन्हें उनके पिता ने थप्पड़ मारा था।

2/8साल 2011 में वर्ल्ड कप के मैच के दौरान पूनम पांडे ने कहा था कि अगर एमएस धोनी की कप्तानी में इंडिया मैच जीतती है तो वो ऑन कैमरा अपने कपड़े उतारेंगी।

3/8जब भारत वर्ल्ड कप जीता तो पूनम पांडे का बयान तेजी से वायरल होने लगा। अब हाल ही में एक टाइम्स नाउ के साथ खास बातचीत में पूनम ने बताया कि इस बयान पर उनके पिता का क्या रिएक्शन था।

4/8पूनम ने बताया कि उनके पेरेंट्स को नहीं पता था कि उन्होंने कोई ऐसा बयान दिया। उनके पिता को ये बात न्यूजपेपर के जरिए पता चली। जैसे ही उन्होंने ये खबर पढ़ी वो बहुत ज्यादा गुस्सा हो गए थे।

5/8पूनम के इस बायन को पढ़ने के बाद उनके पिता ने बेटी को थप्पड़ मारा था। उनके माता-पिता बहुत ज्यादा नाराज थे। घर पर इस तरह की बहस छिड़ गई थी कि 'ब्राह्मण घर की बेटी, कैसे बोल सकती है'।

6/8पूनम ने कहा कि वो उस वक्त ऐसे दौर में थीं कि वो कुछ ऐसा करने के लिए बेताब थीं कि वो लोगों की नोटिस में आ जाएं। तभी उनके दिमाग में ये आइडिया आया।

7/8पूनम ने बताया कि वो अपने बर्थडे वाले दिन दोस्तों के साथ बैठी थीं तभी उन्होंने सोचा कि वो एक ऐसा वीडियो बनाएंगी।

8/8उन्होंने कहा कि उन्होंने ये नहीं सोचा कि इसका परिणाम क्या होगा और बस ये बयान दे दिया। उन्होंने अपने इस विचार को बचकाना बताया।
