
आज हम आपको बॉलीवुड की उस मशहूर कोरियोग्राफर के बारे में बता रहे हैं जो लंबे वक्त से इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। उन्होंने कई डांस शोज में जज की भी भूमिका निभाई।

2/10हम जिस कोरियोग्राफर की बात कर रहे हैं वो 52 साल की उम्र में भी कुंवारी हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने क्यों अभी तक शादी नहीं की। उन्होंने ये भी माना कि वो महादेव सा पति चाहती हैं। हम जिस कोरियोग्राफर की बात कर रहे हैं उनका नाम है गीता कपूर।

3/10गीता कपूर ने हाल ही में सिद्धार्थ कनन के साथ खास बातचीत में बताया कि ऐसा नहीं था कि वो कभी शादी नहीं करना चाहती थीं या बच्चे नहीं चाहती थीं। वो सोचती थीं कि 21 साल की उम्र में वो शादी कर लेंगी। उनके बच्चे होंगे, जो उनके साथ बड़े होंगे।

4/10गीता ने कहा कि एक बार जब उनके 21 साल का पड़ाव पार किया, उसके बाद उनकी प्रायरटीज बदल गईं। उनपर काफी जिम्मेदारी थी। वो जीवन में कुछ करना चाहती थीं।

5/10गीता ने कहा कि पहले उनके ऊपर उनके घर की जिम्मेदारी थी। फिर उन्हें लगा कि उन्हें अपनी मां को घर दिलवाना है। गीता ने कहा तो उस वक्त वो पैसे कमाने और काम करने पर फोकस थीं।

6/10गीता ने कहा कि ऐसा नहीं था कि वो शादी या बच्चे नहीं चाहती थीं, लेकिन उन्हें कोई ऐसा नहीं मिला जिसके साथ उन्हें शादी की फीलिंग आई हो।

7/10इसके बाद सिद्धार्थ कनन ने कुछ क्वालिटीज पढ़ीं जो गीता को उनके पति में चाहिए। इन क्वालिटीज को पढ़ने के बाद सिद्धार्थ ने कहा कि उन्हें महादेव जैसा पति चाहिए। इस पर गीता ने कहा- बस खत्म। उससे बहुत ज्यादा, लेकिन वो मिलेंगे नहीं। उनके लिए मुझे पहाड़ों में जाना पड़ेगा।

8/10गीता से पूछा गया कि क्या उन्हें कभी कोई ऐसा नहीं मिला? गीता ने कहा मिले, लेकिन हिस्सों में मिले। मुझे ऐसे लोग मिले जिनमें महादेव का कुछ-कुछ अंश था, लेकिन किसी में पूरी तरह वैसी क्वालिटी नहीं मिली।

9/10गाीता ने कहा कि हो सकता है उन्हें आगे जाकर कोई मिले जो ये समझे कि ये प्यार, पजेसिवनेस या ऑब्सेशन के बारे में नहीं है। ये अब साथ रहने के बारे में।

10/10गीता से पूछा गया कि क्या वो अब जीवन में किसी का साथ चाहती हैं। इसपर उन्होंने कहा कि उन्हें यकीन है कि उन्हें कभी न कभी जीवन के किसी प्वाइंट पर लगेगा कि उन्हें किसी के साथ की जरूरत है। गीता ने कहा कि ऐसा तब होता है जब आप बीमार हो और किसी को आवाज दो और कोई न आए। गीता ने कहा जब आप काम कर रहे होते हो, हंसे-खेल रहे होते हो तो अकेलेपन का एहसास नहीं होता है।
