
साल 1962 में एक फिल्म रिलीज हुई। फिल्म ने नेशनल अवार्ड जीता। इस फिल्म को गुरु दत्त के करियर की सबसे बड़ी और बेहतरीन फिल्मों में से एक माना जाता है।

2/10फिल्म में गुरु दत्त के साथ वहीदा रहमान और मीना कुमारी नजर आई थीं। क्या आप पहचान पाए इस फिल्म का नाम?

3/10अगर नहीं, तो चलिए हम आपको बताते हैं। इस फिल्म का नाम है- साहिब बीबी और गुलाम। यह फिल्म साल 1962 में रिलीज हुई थी और फिल्म ने नेशनल अवार्ड जीता था।

4/10गुरु दत्त की इस फिल्म में गुरु दत्त ने भूतनाथ का किरदार निभाया था। वहीं, जबा का किरदार वहीदा रहमान ने निभाया था। छोटी बहू के किरदार में मीना कुमारी नजर आई थीं।

5/10आईएमडीबी के मुताबिक, इस फिल्म ने नेशनल अवार्ड समेत कुछ छह अवार्ड्स जीते थे जिसमें से चार फिल्मफेयर अवार्ड्स थे।

6/10बेस्ट फिल्म का फिल्मफेयर अवार्ड इन फिल्म ने जीता था। मीना कुमारी ने बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवार्ड जीता था। बेस्ट डायरेक्टर और बेस्ट सिनमेटोग्राफर का फिल्मफेयर अवार्ड भी साहिब बीबी और गुलाम को मिला था।

7/10इस फिल्म की कहानी बिमल मित्रा के 1953 के बंगाली उपन्यास साहेब बीबी गोलम पर आधारित है। इस फिल्म को अबरार अलवी ने डायरेक्ट किया है।

8/10इस फिल्म की कहानी की बात करें तो फिल्म की कहानी भी अबरार अलवी और बिमल मित्रा ने लिखी थी। अपनी किताब बिछड़े सभी बारी-बारी में बिमल बताते हैं कि इसी फिल्म के दौरान उन्होंने गुरु दत्त को करीब से जाना था और वो उनके दोस्त बन गए थे।

9/10बिमल मित्रा की इस किताब पर पहले ही एक बंगाली फिल्म बन चुकी थी। बिमल नहीं चाहते थे कि इसपर कोई और फिल्म बने। हालांकि, गुरु दत्त के बार-बार कहने पर वो मुंबई जाकर गुरु दत्त से मिलने के लिए मानें और उनसे मिलकर वो फिल्म बनाने के लिए मान गए।

10/10गुरु दत्त की इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो फिल्म की रेटिंग 8.1 है। इस फिल्म को आप यूट्यूब पर फ्री में देख सकते हैं।
