चीटिंग पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, जिंदगी बहुत बड़ी है, अगर किसी से एक बार चूक हो जाए तो माफी दी जा सकती है

Rakul Preet Singh: ‘पति पत्नी और वो 2’ की रकुल प्रीत सिंह, आयुष्मान खुराना और सारा अली खान ने बताया कि उनके लिए रिलेशनशिप में चीटिंग सही है या नहीं।

Vartika TolaniMay 20, 2026 12:49 pm IST
1/8

पति पत्नी और वो 2 की स्टार कास्ट

'पति पत्नी और वो 2' की एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और सारा अली खान ने प्रमाेशन के दौरान चिटिंग के मुद्दे पर बात की। उनकी ये बातचीत साेशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

2/8

रकुल प्रीत सिंह का जवाब

दरअसल, बातचीत के दौरान मैशेबल इंडिया ने रकुल प्रीत सिंह, सारा अली खान और आयुष्मान खुराना से चीटिंग के बारे में पूछा गया। रकुल ने कहा, रिलेशनशिप में चीटिंग की कोई गुंजाइश नहीं होती है।

3/8

सारा अली खान का स्टैंड

बातचीत में शामिल होते हुए सारा अली खान ने कहा कि कम से कम सामने वाला माफी तो मांग ही सकता है, लेकिन चीटिंग करना बिल्कुल भी ठीक नहीं है।

4/8

आयुष्मान खुराना का अलग नजरिया

आयुष्मान ने इस पर एक अलग नजरिया रखा। उन्होंने कहा कि शादी के अपने नियम होते हैं, लेकिन अगर किसी ने सच में दिल से माफी मांगी है, तो उसे माफ क्यों नहीं किया जा सकता?

5/8

क्या 'वन-टाइम चीटिंग' है ओके?

जब सारा ने रकुल से पूछा कि क्या एक बार की चीटिंग ठीक है? तो रकुल ने साफ किया, 'मेरे लिए यह ओके नहीं है।' हालांकि, बाद में रकुल और आयुष्मान दोनों ने माना कि चीटिंग गलत ही है।

6/8

रकुल प्रीत सिंह का जवाब

रकुल ने आगे कहा कि जिंदगी बहुत बड़ी है, ऐसे में अगर किसी से एक बार कोई चूक हो जाए और वो शर्मिंदा हो, तो माफी दी जा सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर आप किसी को माफ करते हैं, तो आपको वो बात भूलनी भी पड़ती है।

7/8

रकुल प्रीत सिंह की सफाई

रकुल प्रीत सिंह ने तुरंत कैमरे के सामने साफ किया कि उनका ये बयान सिर्फ एक सामान्य चर्चा है और इसका उनकी अपनी शादीशुदा जिंदगी से कोई लेना-देना नहीं है।

8/8

आयुष्मान की बात सुन चौंक गईं रकुल

आयुष्मान की बात सुनकर रकुल हैरान रह गईं और उन्होंने पूछा, 'चीटिंग करके?' इस पर आयुष्मान ने कहा कि इंसानों से गलतियां हो जाती हैं और वो गलती वास्तविक भी हो सकती है।

Hindi Newsफोटोमनोरंजनचीटिंग पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, जिंदगी बहुत बड़ी है, अगर किसी से एक बार चूक हो जाए तो माफी दी जा सकती है