पद्म पुरस्कारों का वितरण समारोह सोमवार के दिन राष्ट्रपति भवन में आयोजित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 71 विभूतियों को सम्मानित किया।
गायक पंकज उधास (मरणोपरांत) को कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। उनकी पत्नी फरीदा पंकज उधास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से यह पुरस्कार ग्रहण किया।
अभिनेता और आंध्र प्रदेश के विधायक नंदमुरी बालकृष्ण को कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पद्म भूषण पुरस्कार प्राप्त हुआ।
अभिनेता एस. अजित कुमार को कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पद्म भूषण पुरस्कार प्राप्त हुआ।
गायिका जसपिंदर नरूला को कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पद्मश्री पुरस्कार प्राप्त हुआ।
वायलिन वादक लक्ष्मीनारायण सुब्रमण्यम को कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पद्म विभूषण मिला।
फिल्म निर्देशक शेखर कपूर को कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पद्म भूषण पुरस्कार प्राप्त हुआ।
प्रसिद्ध रागी और शबद गायक हरजिंदर सिंह को कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पद्मश्री पुरस्कार प्राप्त हुआ।
1. गायक अरिजीत सिंह- पद्म श्री, 2. एक्टर नंदमुरी बालकृष्ण- पद्म भूषण, 3. सिंगर पंकज उधास (मरणोपरांत)- पद्म भूषण, 4. एक्टर अजित कुमार-पद्म भूषण, 5. फिल्म निर्माता शेखर कपूर-पद्म भूषण, 6. अभिनेता अशोक लक्ष्मण सराफ- पद्म श्री, 7. अभिनय प्रशिक्षक, थिएटर निर्देशक बैरी गॉडफ्रे जॉन-पद्म श्री, 8. गायिका जसपिंदर नरूला- पद्म श्री, 9. गायक अश्विनी भिड़े-देशपांडे-पद्मश्री, 10. संगीतकार रिकी ज्ञान केज-पद्म श्री, 11. लोकगायक भेरू सिंह चौहान-पद्मश्री, 12. भक्ति गायक हरजिंदर सिंह श्रीनगर वाले-पद्मश्री, 13. लोक संगीतकार जोयनाचरण बाथरी-पद्म श्री, 14. शास्त्रीय गायिका के ओमानकुट्टी अम्मा-पद्मश्री, 15. गायक महाबीर नायक - पद्मश्री, 16. अभिनेत्री ममता शंकर -पद्मश्री, 17. अभिनेता अनंत नाग- पद्मा भूषण