Ott Weekend Watch : गर्मी से हैं परेशान और नहीं जाना है बाहर, घर पर ही इन फिल्मों और सीरीज के साथ वीकेंड करें एंजॉय

अगर आप घर बैठें वीकेंड एंजॉय करना चाहते हैं तो हम आपको ऐसे अलद-अलग जोनर की फिल्में और सीरीज की लिस्ट बताते हैं जिसे आप परिवार या दोस्तों के साथ एंजॉय कर सकते हैं।

Sushmeeta SemwalApr 23, 2026 01:16 am IST
1/8

ओटीटी वीकेंड वॉच

वीकेंड आने वाला है और गर्मी में अगर आपका घर से बाहर जाने का प्लान नहीं है तो आप घर पर बैठकर वीकेंड एंजॉय करना चाहते हैं तो हम आपको कुछ फिल्में और सीरीज की लिस्ट बताते हैं जिन्हें आप घर बैठकर देख सकते हैं और वीकेंड एंजॉय कर सकते हैं।

2/8

मामला लीगल है

अगर आपको वीकेंड पर कुछ फनी देखना है तो मामला लीगल आपके लिए परफेक्ट है। इसका दूसरा सीजन भी आ गया है। इसे आप नेटफ्लिक्स पर एंजॉय कर सकते हैं।

3/8

चिरैया

दिव्या दत्ता और प्रसन्ना बिष्ट की सीरीज चिरैया एक डिफ्रेंट सब्जेक्ट पर है यानी कि मैरिटल रेप। इस सीरीज की काफी तारीफ हो रही है और आप भी इसे देख सकते हैं।

4/8

कोहरा 2

बरुण सोबती को कहरा के पहले सीजन में काफी पसंद किया गया था। वहीं अब कोहरा सीजन 2 आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। इस बार मोना सिंह भी हैं बरुण के साथ और वीकेंड पर अगर आपको सस्पेंस वाली फिल्में और सीरीज पसंद हैं तो इसे देख सकते हैं।

5/8

सितारे जमीन पर

आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर, तारे जमीन पर से बिल्कुल अलग थी। इस फिल्म में आमिर को पनिशमेंट के तौर पर स्पेशल बच्चों की फुटबॉल टीम को तैयार करने के लिए कहा जाता है। फिल्म इमोशनल और इंस्पायरिंग है। इसे आप सोनी लिव पर देख सकते हैं।

6/8

मटका किंग

विजय वर्मा की मटका किंग इन दिनों काफी चर्चा में हैं। इसमें गैम्बलिंग को लेकर दिखाया गया है। इस शो को आप अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं।

7/8

अस्सी

तापसी पन्नू की फिल्म अस्सी की स्टोरी एक ऐसी महिला की है जिसका कुछ लड़के रेप कर देते हैं। रेप जैसे टॉर्चर के बाद एक महिला को पुलिस जांच और कोर्ट में किस चीज से गुजरना पड़ता है यही फिल्म में दिखाया गया है। इस फिल्म को आप जी5 में देख सकते हैं।

8/8

यूफोरिया

इस इन्टेंस टीनेज ड्रामा को काफी पसंद किया जाता है। यह सीरीज आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

Hindi NewsफोटोमनोरंजनOtt Weekend Watch : गर्मी से हैं परेशान और नहीं जाना है बाहर, घर पर ही इन फिल्मों और सीरीज के साथ वीकेंड करें एंजॉय