
वीकेंड आने वाला है और अगर आप बाहर ना जाकर घर में ही एंटरटेनमेंट चाहते हैं तो आपको कुछ ऐसी फिल्में और सीरीज की लिस्ट हम देते हैं जिन्हें आप ओटीटी पर देखकर अपना वीकेंड एंजॉय कर सकते हैं।

2/9विनीत कुमार सिंह की मैच फिक्सिंग भी एक ऐसी स्टोरी है जिसमें कर्नल अविनाश की स्टोरी को दिखाया गया है जो एक पॉलिटिकल कॉन्सपिरेसी में फंस जाता है।

3/9विजय सेतुपति की क्राइम थ्रिलर सीरीज काट्टान को काफी पसंद किया जा रहा है। इसे आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं। यह जियो हॉस्टार के टॉप 10 लिस्ट में 5वें नंबर पर शामिल है।

4/9काला पानी एक ऐसा शो है जिसमें मोना सिंह और आशुतोष गोवारिकर के अलावा ज्यादा फेमस चेहरे नहीं हैं। लेकिन इसके बावजूद इसकी स्टोरी ऐसी है जो आपको स्क्रीन से एक मिनट भी नजर नहीं हटाने देगी। यह सीरीज एक ऐसे शहर की है जो एक इन्फेक्शन से जूझ रहा है और वो तेजी से लोगों को मार रहा है। यह सीरीज आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

5/9धुरंधर 2 के साथ रिलीज हुई पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह गुरुवार यानी 16 अप्रैल से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है तो इस वीकेंड आप इसे एंजॉय कर सकते हैं।

6/9रूममेट्स की स्टोरी एक शर्मीली लड़की की है जो एक बिंदास लड़की को अपना रूममेट बनाती हैं। लेकिन ये दोस्ती जल्द ऐसा टर्न लेती है जो उन्होंने कभी सोचा नहीं था। रूममेट्स नेटफ्लिक्स पर 17 अप्रैल को स्ट्रीम होगी।

7/9यह एक तेलुगु सुपरनेचुरल मिस्ट्री है जो एक हॉन्टेड घर पर बनी है। इसमें स्नेहल कमथ और अर्जुन अम्बातू लीड रोल में हैं। पोचंमा अहा वीडियो पर 17 अप्रैल को स्ट्रीम होगा।

8/9जयराम और कालिदास स्टारर मलयालम ड्रामा में एक पिता और बेटे की स्टोरी दिखाई गई है जिनके रिलेशन में टाइम के साथ काफी बदलाव आते हैं। अशकल आयिरम 17 अप्रैल को जी 5 पर स्ट्रीम होगा।

9/9यह एक स्पैनिश कॉमेजी सीरीज है जिसका 5वां सीजन आ रहा है। पेड्रो, लुइस, रॉय और सांति की इसमें स्टोरी दिखाई है जो अपने पर्सनल फेलियर्स के बावजूद कुछ पल एंजॉय करने का सोचते हैं। हालांकि उनका प्लान खराब हो जाता है और बात तलाक, फाइनेंस दिक्कत तक आ जाती है। यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर 17 अप्रैल को स्ट्रीम होगी।
