अमेजन प्राइम पर मौजूद हैं हिंदी सिनेमा की बेस्ट सस्पेंस थ्रिलर, लिस्ट में 13 साल पुरानी मूवी का नाम

अगर आप सस्पेंस थ्रिलर के फैन हैं तो इस वीकेंड अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद बॉलीवुड की कुछ बेहतरीन फिल्में देख सकते हैं। हम आपको उन फिल्मों के नाम बता रहे हैं। अगर आपने ये फिल्में नहीं देखी हैं तो तुरंत देख डालें। 

Harshita PandeyMay 14, 2026 10:16 pm IST
1/10

अमेजन प्राइम सस्पेंस थ्रिलर

अमेजन प्राइम वीडियो पर कुछ बेहतरीन हिंदी सस्पेंस थ्रिलर फिल्में मौजूद हैं। आज हम आपको उन फिल्मों के नाम बता रहे हैं। अगर आपने अभी तक वो फिल्में नहीं देखी हैं तो तुरंत देख सकते हैं। अगर आप वो फिल्में देख चुके हैं तो उन फिल्मों को दोबारा वीकेंड पर बैठकर देख सकते हैं।

2/10

दृश्यम 2

साल 2015 में आई दृश्यम का सीक्वेंस दृश्यम 2 एक बेहतरीन सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है। फिल्म साल 2022 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अजय देवगन, अक्षय खन्ना, तब्बू, इशिता दत्ता जैसे कलाकार नजर आए हैं। ये फिल्म गोवा के सालगांवकर परिवार की कहानी है। ये एक ऐसी फिल्म है जिसके अंत तक आप फिल्म से बंधे रहेंगे। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 8.2 है।

3/10

तुम्बाड

साल 2018 में रिलीज हुई तुम्बाड एक हॉरर सस्पेंस थ्रिलर है। ये कहानी एक हस्तर नामक राक्षस और विनायक के लालच के इर्द-गिर्द कहानी है। ये बॉलीवुड की बेस्ट हॉरर फिल्मों में गिनी जाती है। इस फिल्म में सोहम शाह लीड रोल में हैं। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 8.2 है।

4/10

कहानी

साल 2012 में रिलीज हुई कहानी सस्पेंस थ्रिलर की बेस्ट फिल्मों की लिस्ट में गिनी जाती है। विद्या बालन ही इस फिल्म की जान हैं। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 8.1 है। विद्या बालन इस फिल्म में अपने पति की खोज में निकलती हैं। उनके सामने जो चैलेंज आते हैं, वो फिल्म से आपको आखिर तक बांधे रहते हैं।

5/10

राजी

साल 2018 में रिलीज हुई आलिया भट्ट की राजी सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्म है। राजी एक स्पाई थ्रिलर ड्रामा है जिसमें सस्पेंस भी जोरदार है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.7 है। आलिया भट्ट ने जासूस का किरदार निभाया है जो पाकिस्तान में रहकर भारत की मदद करता है।

6/10

डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी

साल 2015 में रिलीज हुई सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी उनकी बेस्ट परफॉर्मेंस में से एक मानी जाती है। यह एक जासूसी फिल्म है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.6 है।

7/10

स्टोलन

साल 2023 में अभिषेक बनर्जी की फिल्म स्टोलन अगर आपने अब तक नहीं देखी है तो तुरंत देख डालें। फिल्म की कहानी दो शहरी भाइयों की कहानी है जो किसी शादी में जा रहे होते हैं। उनकी यात्रा तब एक थ्रिलिंग टर्न ले लेती है जब वे झुम्पा से मिलते हैं- एक बेबस मां जो अपने बच्चे को तलाश रही है, जो किडनैप हो चुका है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.5 है।

8/10

रहस्य

रहस्य 2015 में रिलीज हुई एक मर्डर मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म है। फिल्म में के के मेनन, आशीष विद्यार्थी और कुणाल शर्मा जैसे कलाकार नजर आए थे। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.5 है।

9/10

बाटला हाउस

2019 में रिलीज हुई बाटला हाउस भी इस लिस्ट में शामिल है। फिल्म में जॉन अब्राहम अहम भूमिका में नजर आए थे। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.2 है। ये फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है।

10/10

कार्तिक कॉलिंग कार्तिक

साल 2010 में रिलीज हुई कार्तिक कॉलिंग कार्तिक बेस्ट सस्पेंस थ्रिलर फिल्मों में आती है। फिल्म जब रिलीज हुई ती तब फिल्म को उस तरह का प्यार दर्शकों से नहीं मिला था। इस फिल्म में फरहान अख्तर ने कार्तिक नारायण की भूमिका निभाई है। कार्तिक एक इंट्रोवर्ट लड़का है पर एक अनजान से आई एक कॉल उसका पूरा जीवन बदल जाता है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.2 है।

Hindi Newsफोटोमनोरंजनअमेजन प्राइम पर मौजूद हैं हिंदी सिनेमा की बेस्ट सस्पेंस थ्रिलर, लिस्ट में 13 साल पुरानी मूवी का नाम