
अगर आप यूट्यूब पर कोई ऐसी साउथ थ्रिलर देखना चाहते हैं, जिसकी एक्ट्रेस तृषा कृष्णन हों तो आपके लिए एक ठीक-ठीक सजेशन है। मूवी में मीरा की जिंदगी में नैशनल हाईवे एक तूफान लेकर आता है। उसके पति और बच्चे की मौत एक्सीडेंट में होती है। मीरा इसका पता लगाती है तो कहानी में ट्विस्ट मिलता है। मूवी को यूट्यूब पर 2.5 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। इंट्रेस्टिंग बात ये है कि मूवी सच्ची घटनाओं पर आधारित है।

2/9फिल्म का नाम है द रोड। मीरा का रोल तृषा कृष्णन ने निभाया है। फिल्म के डायरेक्टर अरुण वसीगरण है। मूवी का जॉनर थ्रिलर, क्राइम, ड्रामा है। इसमें आपको मिस्ट्री और सस्पेंस भी मिलेगा।

3/9फिल्म की कहानी एक कपल के झगड़े से शुरू होती है। दोनों अपनी जर्नी के बीच हाईवे पर लड़ रहे होते हैं। क्रिमिनल्स उनका खून कर देते हैं लेकिन इस हत्या को एक्सीडेंट का रूप दे दिया जाता है।

4/9फिल्म में आगे दिखता है कि मीरा का परिवार भी ट्रिप प्लान कर रहा है, इससे अनहोनी की आशंका हो जाती है। मीरा अपने बेटे के बर्थडे पर कन्याकुमारी की रोड ट्रिप प्लान करती है। डॉक्टर के मना करने पर वह नहीं जाती बल्कि अपने पति आनंद और बेटे केविन को भेज देती है।

5/9रास्ते में आनंद की कार का एक्सीडेंट हो जाता है। यह कार गंगाधरन नाम के शख्स की होती है। इसमें मीरा के पति और बेटे केविन की मौत हो जाती है।

6/9मीरा को शक होता है कि यह सिर्फ एक एक्सीडेंट नहीं बल्कि इसके पीछे बड़ी साजिश है।

7/9मीरा पता लगाने निकल पड़ती है। उसे पता चलता है कि हाईवे पर कई सारे एक्सीडेंट रहस्यमयी तरीके से हुए हैं।

8/9मीरा को पता लगता है कि इन हत्याओं के पीछे एक मास्टरमाइंड नेटवर्क है। फिल्म की एक पैरलल कहानी भी है। इससे कहानी में ट्विस्ट आता है।

9/9फिल्म को क्रिटिक्स की कुछ खास रेटिंग नहीं मिली थी। आईएमडीबी पर भी की रेटिंग 5.4 ही है। यूट्यूब कमेंट्स कसेक्शन में लोगों ने इसकी तारीफ भी लिखी है। कुछ लोग ये भी लिख रहे हैं कि टाइमपास करना है तो देख सकते हैं।
